चंडीगढ़ 5 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ Bhagwant Mann ने आज दोपहर 1:30 बजे मुख्यमंत्री आवास पर पंजाब कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। बैठक को लेकर मुख्य सचिव केएपी सिन्हा की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। माना जा रहा है कि इस बैठक में राज्य की नई औद्योगिक नीति को मंजूरी दी जा सकती है।सरकार 13 से 15 मार्च तक Mohali में होने वाले Progressive Punjab Investors Summit से पहले औद्योगिक नीति जारी करने की तैयारी में है। इस नीति के जरिए राज्य में नए निवेश को आकर्षित करने और उद्योगों के लिए बेहतर माहौल तैयार करने पर जोर दिया जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि सम्मेलन से पहले ही निवेशकों को स्पष्ट और आकर्षक औद्योगिक ढांचा उपलब्ध कराया जाए।सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट बैठक में बजट से जुड़े कुछ अहम मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है। खास तौर पर महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये देने की सरकार की गारंटी पर अंतिम फैसला होने की संभावना जताई जा रही है। यह योजना आगामी बजट में शामिल किए जाने की चर्चा पहले से ही चल रही है।इसके अलावा बैठक में उद्योग, रोजगार और निवेश बढ़ाने से जुड़े अन्य प्रस्तावों पर भी विचार किया जा सकता है। राज्य सरकार का मानना है कि नई औद्योगिक नीति और निवेशक सम्मेलन के जरिए पंजाब में आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
कैबिनेट बैठक के फैसलों पर उद्योग जगत और राजनीतिक हलकों की भी नजर बनी हुई है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :

विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून :  चंडीगढ़ के विश्व साइकिल दिवस 2026…
Share to :

एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 4 जून 2026: शैक्षणिक सत्र 2026–27 की प्रवेश प्रक्रिया…
Share to :