पंजाब 5 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के मोहाली में शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 1.30 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर लोगों को निवेश के बदले 800 प्रतिशत तक मुनाफा देने का लालच दिया और बड़ी रकम हड़प ली। पीड़ितों को शुरू में ऐप पर रकम बढ़ती हुई भी दिखाई गई, लेकिन जब उन्होंने पैसे निकालने की कोशिश की तो निकासी संभव नहीं हो सकी।जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने निवेश के लिए एक विशेष ऐप और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का सहारा लिया। निवेशकों को भरोसा दिलाने के लिए ऐप में उनके खाते में जमा राशि और मुनाफा बढ़ता हुआ दिखाया जाता था। इससे लोग झांसे में आकर लगातार अधिक पैसे निवेश करते गए। बाद में जब निकासी का समय आया तो तकनीकी बहाने बनाकर पैसे ट्रांसफर नहीं किए गए।मोहाली निवासी जरनैल सिंह ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है। उनकी शिकायत पर पंजाब साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) (धोखाधड़ी), 61(2) (क्रिमिनल साजिश) समेत अन्य संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने करीब आठ राज्यों में विभिन्न कंपनियों के नाम पर बैंक खाते खुलवाए थे, जिनमें ठगी की रकम ट्रांसफर की जाती थी। फिलहाल साइबर पुलिस आरोपियों की पहचान करने और पैसे के लेन-देन की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया या मैसेजिंग ऐप पर मिलने वाले निवेश के झांसों से सावधान रहें और किसी भी अनजान प्लेटफॉर्म पर पैसा निवेश करने से पहले पूरी जांच

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

SGPC पर अकाली दल के राजनीतिक हित साधने के आरोप, भाई बलदेव सिंह वडाला का तीखा हमला

पंजाब 25 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के अमृतसर: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक…
Share to :

पंजाब में टोल महंगा लाडोवाल पर ₹5 बढ़े, 1 अप्रैल से कैश पेमेंट बंद

दैनिक खबरनामा 31 मार्च 2026 पंजाब के सबसे व्यस्त लाडोवाल टोल प्लाजा…
Share to :

जनगणना 2027 के लिए फील्ड ट्रेनरों की तीन दिवसीय ट्रेनिंग का सफल समापन

दैनिक खबरनामा एस.ए.एस. नगर (मोहाली), 3 अप्रैल 2026 जनगणना 2027 के लिए…
Share to :

एडीसी अनमोल धालीवाल ने किया नयागांव का दौरा, गर्मी से पहले छह नए ट्यूबवेल लगाने के निर्देश

पंजाब 30 जनवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब नयागांव, साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर…
Share to :