पंजाब 3 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अमृतसर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन के पंजाब अध्यक्ष गुरमीत सिंह बबलू को कथित गैंगस्टरों की ओर से जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस कमिश्नर को लिखित शिकायत देकर अपनी तथा अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, 2 फरवरी को गुरमीत सिंह बबलू को अंतरराष्ट्रीय नंबरों से व्हाट्सऐप के माध्यम से गंभीर धमकियां दी गईं। बताया गया कि सुबह करीब 11:27 बजे, जब वे अपने निवास से कार्यालय जाने की तैयारी कर रहे थे, उसी दौरान उनके मोबाइल नंबर 98148-88666 पर कनाडा और पाकिस्तान आधारित नंबरों से संदेश प्राप्त हुए। संदेश भेजने वाले ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें गोली मारने और कहीं भी छिपने के बावजूद जान से खत्म करने की धमकी दी।मामले को और भी गंभीर बनाते हुए कथित गैंगस्टर ने एक व्हाट्सऐप ग्रुप में गुरमीत सिंह बबलू की गाड़ियों के नंबर तक साझा कर दिए। धमकी मिलते ही उन्होंने तुरंत 112 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई, जिसका रेफरेंस नंबर 2523756 बताया गया है।गुरमीत सिंह बबलू ने कहा कि इससे पहले भी उन्हें पाकिस्तान आधारित नंबरों और असामाजिक तत्वों की ओर से धमकियां मिल चुकी हैं, जिनकी शिकायतें पुलिस के पास पहले से लंबित हैं। उन्होंने पंजाब की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि मौजूदा हालात में उन्हें अपनी जान को लेकर गंभीर आशंका है।उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, “ऐसा लगता है कि बड़े भाई भगवंत मान को छोड़ अब छोटे भाई नायब सैनी के संरक्षण में ही जान बचेगी।वरिष्ठ नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता होने के नाते उन्होंने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए तथा उन्हें और उनके परिवार को पर्याप्त पुलिस सुरक्षा मुहैया करवाई जाए।पुलिस प्रशासन ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए बताया है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों का डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने किया निरीक्षण

पंजाबी फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज…
Share to :

मोहाली जिला बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में प्रिंस ने जीता ‘मिस्टर मोहाली’ का खिताब

मोहाली 2 जनवरी (दैनिक खबरनामा)मोहाली जिला बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित 8वीं मिस्टर…
Share to :

लालड़ू में पेड़ से बांधकर लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, छापे के दौरान दो के पैर टूटे

पंजाब 22 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली के गांव सरसीनी के…
Share to :

पंजाब में एक और एनकाउंटर, हत्या कांड मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन

पंजाब 17 जनवरी (जगदीश कुमार)पंजाब के मोहाली में एक बार फिर पुलिस…
Share to :