छत्तीसगढ़ 3 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) छत्तीसगढ़ राज्य की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक नगरी सिरपुर में 1 से 3 फरवरी तक आयोजित तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णु साय के मुख्य आतिथ्य में हुआ। महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री सहित प्रभारी मंत्री, विधायक, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा लगाए गए विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया।इस अवसर पर शिक्षा विभाग द्वारा नवाचार के अंतर्गत संस्कार शिक्षण संस्थान, पिथौरा में कार्यरत बाल वैज्ञानिकों द्वारा तैयार किए गए नवीनतम मॉडलों का विशेष प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु साय ने बच्चों द्वारा बनाए गए नवाचार मॉडलों का अवलोकन कर उनकी रचनात्मकता एवं वैज्ञानिक सोच की प्रशंसा की तथा बच्चों एवं उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।महोत्सव के दौरान महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह एवं पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने पिथौरा की बाल वैज्ञानिक खुशबू साहू एवं उनकी टीम द्वारा निर्मित हाईटेक मवेशी रोड सेफ्टी डिवाइस मॉडल की सराहना की। अधिकारियों ने कहा कि यह मॉडल सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उपयोगी सिद्ध हो सकता है तथा इसे आगे विकसित करने के लिए प्रशासनिक सहयोग प्रदान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

गणतंत्र दिवस की तैयारियों का कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण

मध्य प्रदेश 23 जनवरी (दैनिक खबरनामा) मध्य प्रदेश गुना 26 जनवरी 2026…

मोहन भागवत के अमेरिका दौरे से पहले RSS पर प्रतिबंध की मांग, USCIRF ने हाई-लेवल मुलाकात से दूरी की अपील की

दैनिक खबरनामा | 20 अगस्त | वॉशिंगटन: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख…

अतिक्रमण कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, हिमाचल सरकार से मांगी जवाबदेही रिपोर्ट

नई दिल्ली 17 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) नई दिल्ली शिमला हिमाचल प्रदेश…

टाटा की आईफोन पुर्जे बनाने वाली फैक्ट्री पर स्वास्थ्य जांच, किसानों ने लगाया प्रदूषण और त्वचा रोगों का आरोप

दैनिक खबरनामा। होसुर (तमिलनाडु), 19 जून : भारत में आईफोन निर्माण को बढ़ावा…