कौशाम्बी जिले के सराय अकील थाना क्षेत्र अंतर्गत मल्हिपुर उर्फ श्यामपुर बालू घाट पर यमुना नदी की जलधारा से अवैध खनन किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि नदी के भीतर हेवी वेट पोकलैंड मशीनों से खुलेआम बालू का खनन किया जा रहा है, जिससे पर्यावरण और नदी की प्राकृतिक संरचना को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है।इस अवैध खनन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों के बीच यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि जलधारा से खनन न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे नदी का बहाव प्रभावित होने के साथ कटाव और बाढ़ जैसी आशंकाएं भी बढ़ जाती हैं।अब देखने वाली बात यह होगी कि कौशाम्बी प्रशासन इस वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों को कितनी गंभीरता से लेता है और अवैध खनन के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है। क्षेत्रवासियों की नजरें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ में साल के 15 तय अवसरों पर रात 12 बजे तक लाउडस्पीकर की अनुमति

पंजाब 14 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा) पंजाब जिले के थाना फूल के अधीन…
Share to :

धर्मध्वजा आस्था, विज्ञान और शिल्प का संगम हजारों साल तक कैसे अडिग रहेगा अयोध्या का राम मंदिर, क्यों नहीं लगी लोहे की एक भी कील, सिर्फ पत्थरों से कैसे रचा गया चमत्कार

अयोध्या 27 दिसम्बर (जगदीश कुमार)अयोध्या में निर्मित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर केवल एक…
Share to :

मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू का बड़ा आरोप विकास कार्यों में जानबूझकर डाली जा रही रुकावट, मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की अपील

मोहाली। 26 दिसम्बर (जगदीश कुमार) नगर निगम मोहाली के मेयर अमरजीत सिंह…
Share to :

मंडला में नर्मदा तट पर गर्म पानी कुंड का आस्था विज्ञान और स्वास्थ्य का अनोखा संगम

मंडला | 25 दिसंबर ( जगदीश कुमार की रिपोर्ट)मध्यप्रदेश के मंडला जिले…
Share to :