गाजियाबाद चार्ट फरीदाबाद ( दैनिक बनाना ) गाजियाबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां तीन सगी बहनों ने एक साथ 9वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा था- “सॉरी मम्मी, सॉरी पापा…”।पुलिस के अनुसार तीनों बहनों ने एक साथ बिल्डिंग की 9वीं मंजिल से छलांग लगाई। इस बीच मृतक लड़कियों के पिता ने चौंकाने वाला दावा किया है। पिता के मुताबिक उनकी बेटियां ऑनलाइन कोरियन गेम खेलने की आदी थीं, जिसकी जानकारी परिवार को नहीं थी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को गेम का आखिरी टास्क था और संभवतः इसी टास्क को पूरा करने के बाद तीनों ने यह खौफनाक कदम उठा लिया।बताया जा रहा है कि गेम में कुल 50 टास्क थे। कूदने से पहले बच्चियों ने ऊंचाई तक पहुंचने के लिए दो स्टेप वाली सीढ़ी का इस्तेमाल किया। पुलिस ने तीनों के मोबाइल फोन जांच के लिए कब्जे में ले लिए हैं और तकनीकी जांच कराई जा रही है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल डेटा के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह घटना ऑनलाइन गेमिंग की बढ़ती लत और बच्चों की मानसिक स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
You May Also Like
मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लॉडिया शिनबॉम ने संसद से मंजूरी के बाद भारत, चीन समेत कई एशियाई देशों पर 50 फ़ीसदी तक टैरिफ़ लगाने का एलान किया.
- Dainik Khabarnama
- December 16, 2025