चंडीगढ़ 6 जनवरी( जगदीश कुमार) से सांसद मनीष तिवारी ने सोमवार को अपने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास (MPLAD) फंड से लगाए गए मिकी माउस और डोनाल्ड डक आधारित खेल उपकरणों को सेक्टर-43 स्थित पार्क में बच्चों को समर्पित किया। यह पार्क वार्ड नंबर 23 के अंतर्गत आता है।इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मनीष तिवारी ने कहा कि बच्चों के लिए लगाए गए ये आकर्षक खेल उपकरण वार्ड नंबर 23 की पार्षद प्रेम लता के विशेष प्रयासों से संभव हो सके हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सुरक्षित और आधुनिक खेल सुविधाएं बेहद जरूरी हैं।सांसद ने शहर की विभिन्न रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWA) से अपील की कि यदि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पार्कों का विकास कराना चाहती हैं या बच्चों के लिए इसी तरह के खेल उपकरण लगवाना चाहती हैं, तो वे उनके कार्यालय से संपर्क कर सकती हैं।इस कार्यक्रम में चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की, चंद्रमुखी शर्मा और पार्षद प्रेम लता सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
You May Also Like
50 से ज्यादा मवेशियों की मौत के बाद बड़ा फैसला रायपुर कलां गौशाला अब NGO को सौंपेगा नगर निगम
- Vishal
- February 16, 2026
हेडलाइन IDFC First Bank में 590 करोड़ घोटाला कारोबारी मनीष जिंदल 5 दिन के रिमांड पर, IAS कनेक्शन की जांच तेज
- Vishal
- March 2, 2026
कांग्रेस बैठक में भावुक हुए चरणजीत सिंह चन्नी, बोले मेरी बात नहीं सुनी जाती तो राजनीति छोड़ दूं’ दलित प्रतिनिधित्व पर बढ़ी तकरार
- Vishal
- February 19, 2026
पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति क्या ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ बनेगी गेम-चेंजर
- Vishal
- January 2, 2026