पंजाब 3 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पूर्व मंत्री व शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता विक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब के सरदूलगढ़ (जिला मानसा) के नवविवाहित जोड़े गुरप्रीत सिंह और रूपिंदर कौर की सुरक्षित वापसी के लिए भावुक अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से केंद्र सरकार और दुबई स्थित भारतीय दूतावास से तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है।जानकारी के अनुसार, 22 फरवरी को विवाह बंधन में बंधने के बाद यह जोड़ा 27 फरवरी को हनीमून मनाने दुबई गया था। 3 मार्च को उनकी वापसी निर्धारित थी, लेकिन अमेरिका-इजरायल-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर असर पड़ा, जिससे उनकी फ्लाइट भी प्रभावित हो गई। इसके चलते दोनों दुबई में ही फंस गए हैं और उनकी वापसी अनिश्चित हो गई है।मजीठिया ने कहा कि यह समय राजनीति का नहीं, बल्कि मानवता का है। उन्होंने केंद्र सरकार से विशेष प्रबंध कर इस जोड़े सहित अन्य फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित भारत लाने की अपील की। उन्होंने कहा कि परिवार के सदस्य गहरी चिंता में हैं और अपने बच्चों की सकुशल वापसी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।परिजनों के मुताबिक, दंपती लगातार संपर्क में हैं, लेकिन बदलते हालात के कारण स्थिति को लेकर असमंजस बना हुआ है। परिवार ने भी सरकार से शीघ्र हस्तक्षेप की मांग की है, ताकि नवविवाहित जोड़ा सुरक्षित अपने घर लौट सके।
You May Also Like
इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर
दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
- Editorial Team
- June 6, 2026
अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस
- Editorial Team
- June 3, 2026
फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है
- Editorial Team
- June 16, 2026
कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग
- Editorial Team
- June 1, 2026