हरियाणा 3 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा) हरियाणा के पंचकूला के सेक्टर-12 क्षेत्र में सोमवार देर रात एक युवक की तेजधार हथियार से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। वारदात की खबर मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और लोग दहशत में आ गए। मृतक की पहचान दीपक के रूप में हुई है, जो ढकोली स्थित ममता एन्क्लेव का निवासी बताया जा रहा है।घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और एंबुलेंस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल युवक को सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।वारदात के बाद पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया और आसपास आवाजाही रोक दी गई। मंगलवार सुबह सीन ऑफ क्राइम टीम ने मौके पर पहुंचकर बारीकी से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।घटना की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी सृष्टि गुप्ता भी मौके पर पहुंचीं और जांच अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। आपसी रंजिश, लूट या अन्य किसी एंगल से भी जांच की जा रही है।फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

उत्तर रेलवे विशेष सेवा पुरस्कार 2025 अंबाला मंडल ने मारी बाज़ी, चार प्रतिष्ठित शील्ड किए अपने नाम

अंबाला 11 जनवरी (दैनिकखबरनामा)अंबाला उत्तर रेलवे ने वर्ष 2025 के लिए विशेष…
Share to :

कालका सब्जी मंडी के गेट पर जलभराव वाला गड्ढा बना खतरा, हादसे की आशंका बढ़ी

हरियाणा 5 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के कालका सब्जी मंडी…
Share to :

अंबाला के युवक पर अमित शाह और चारधाम को बम से उड़ाने की धमकी का आरोप, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

दैनिक खबरनामा । अंबाला, 23 जून : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,…
Share to :

कुरुक्षेत्र में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, जर्मनी से डिपोर्ट युवक घायल

दैनिक खबरनामा | 15 जून, 2026 कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र के गांव मुर्तजापुर…