चंडीगढ़ 6 फरवरी 2026 ( जगदीश कुमार) चंडीगढ़ के सेक्टर-33 और सेक्टर-45 को जोड़ने वाली डिवाइडिंग रोड को बंद किए जाने के विरोध में बुडैल गांव के लोगों ने शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया। सड़क बंद होने के चलते सुबह के समय आसपास के इलाकों में भारी ट्रैफिक जाम लग गया, जिससे आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।प्रदर्शन में एरिया पार्षद और भाजपा नेता कंवर राणा भी धरने पर बैठ गए और प्रशासन के फैसले के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इस सड़क को बंद नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि इसी रास्ते से सेक्टर-33 स्थित मॉडल स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे रोजाना आना-जाना करते हैं।
स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि सड़क बंद होने से स्कूली बच्चों, अभिभावकों और आसपास रहने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रदर्शन लगातार आधे घंटे से जारी है।
धरनास्थल पर आम आदमी पार्टी के नेता शादाब राठी भी मौजूद रहे और उन्होंने स्थानीय लोगों की मांगों का समर्थन किया। स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे।फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंजाबी सिंगर प्रेम ढिल्लों पर गन कल्चर व नशा प्रमोट करने के आरोप, FIR दर्ज करने की मांग

चंडीगढ़ 22 जनवरी (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ पंजाबी संगीत जगत के चर्चित गायक…
Share to :

मानहानि केस में पेश नहीं हुए सुखबीर बादल, वकील ने कोर्ट से मांगी हाजिरी से छूट

चंडीगढ़ 27 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल (SAD) के…
Share to :

चंडीगढ़ जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन कुछ नहीं मिला संदिग्ध

चंडीगढ़ 19 फरवरी 2026 ( जगदीश कुमार ) चंडीगढ़ के सेक्टर-43 स्थित…
Share to :

Postgraduate Institute of Medical Education and Research में PHASECON-26 संपन्न, एआई आधारित पब्लिक हेल्थ पर मंथन

चंडीगढ़ 15 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ स्थित पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल…
Share to :