पंजाब( दैनिक खबरनामा) पंजाब में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को लुधियाना जिले के समराला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पंजाब की जनता से आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की झूठ और अन्याय की राजनीति को नकारने की अपील की। उन्होंने कहा कि राजनीति सेवा का माध्यम होनी चाहिए,न कि केवल सत्ता भोगने का साधन।मुख्यमंत्री सैनी ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार ने राजनीति को केवल सत्ता प्राप्ति तक सीमित कर दिया है,जिससे जनकल्याण और विकास को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि देश और राज्यों को अनुभवी, जिम्मेदार और जनहित को प्राथमिकता देने वाले शासन की आवश्यकता है।मनरेगा पर आप और कांग्रेस पर आरोप सैनी ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर मनरेगा योजना को लेकर गलत जानकारी फैलाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पंजाब विधानसभा में प्रस्ताव लाने के बावजूद आप सरकार न तो ठोस आंकड़े पेश कर पाई और न ही कोई ठोस समाधान सुझा सकी।उन्होंने दावा किया कि पंजाब में मनरेगा के तहत किए गए सामाजिक अंकेक्षण में हजारों ग्राम पंचायतों में वित्तीय गड़बड़ियों के हजारों मामले सामने आए हैं, लेकिन अब तक न तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हुई और न ही प्रभावित मजदूरों को मुआवजा दिया गया।पंजाब की स्थिति पर टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि कांग्रेस और आप ने “रंगला पंजाब” को संकट की स्थिति में पहुंचा दिया है। उन्होंने कहा कि जहां पंजाब के किसान फसल नुकसान के मुआवजे का इंतजार कर रहे हैं, वहीं हरियाणा सरकार ने 116 करोड़ रुपये सीधे किसानों के खातों में फसल क्षति मुआवजे के रूप में और 4.5 करोड़ रुपये पशुधन नुकसान के लिए स्थानांतरित किए हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंजाब को जल्द मिलेगा नया मुख्य निर्वाचन अधिकारी, सिबिन सी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे

पंजाब 3जनवरी (दैनिक खबरनामा) में जल्द ही नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ)…
Share to :

नवजोत कौर सिद्धू कांग्रेस से निष्कासित, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला

पंजाब 7 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब में कांग्रेस को एक…
Share to :

पंजाब और मिजोरम बाल अधिकार आयोगों के बीच अहम विचार-विमर्श, अध्ययन दौरे से मजबूत होंगे बाल संरक्षण तंत्र

पंजाब 13 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) मिजोरम राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग…
Share to :

पंचायती इलेक्शन के रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, 2 गाड़ियों में आए हमलावरों ने किया हमला, 5 नामजद आरोपी

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( जगदीश कुमार ) पंजाब के मोहाली में…
Share to :