चंडीगढ़ 9 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ हरियाणा के पंचकूला स्थित कोर्ट परिसर को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कोर्ट परिसर को खाली करवा दिया और तलाशी अभियान शुरू कर दिया।हरियाणा पुलिस के अनुसार, सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता (Bomb Disposal Squad), स्निफर डॉग्स और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इसके बाद पूरे कोर्ट परिसर में गहन जांच शुरू की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके में सख्त चेकिंग की जा रही है।इसी दौरान पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिलने की खबर सामने आई। हाईकोर्ट परिसर में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिसके बाद एहतियात के तौर पर पूरे हाईकोर्ट परिसर को खाली करवा दिया गया।फिलहाल दोनों स्थानों पर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और तलाशी अभियान जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि धमकी देने वाला कौन है और ई-मेल कहां से भेजा गया।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ सेशन कोर्ट का बड़ा फैसला सिर्फ शक के आधार पर सजा नहीं, स्नेचिंग केस में आरोपी सागर बरी

चंडीगढ़ 6 जनवरी (जगदीश कुमार)चंडीगढ़ की सेशन कोर्ट ने सेक्टर-49 में हुई…
Share to :

राजेश पासवान ने चंडीगढ़ वासियों को गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं, संविधान के मूल्यों को अपनाने का किया आह्वान

चंडीगढ़ 25 जनवरी 2026 (जगदीश कुमार ) चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी,चंडीगढ़ के…
Share to :

चंडीगढ़ के छात्र विष्णु शर्मा ने SGFI राष्ट्रीय स्केटिंग चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल, स्कूल व शहर का बढ़ाया मान

चंडीगढ़ 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ के लिए गर्व का क्षण है।…
Share to :

पीएम मोदी ने वर्चुअल माध्यम से चंडीगढ़ को दी 25 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात

चंडीगढ़, 15 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार…
Share to :