चंडीगढ़ 9 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ हरियाणा के पंचकूला स्थित कोर्ट परिसर को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कोर्ट परिसर को खाली करवा दिया और तलाशी अभियान शुरू कर दिया।हरियाणा पुलिस के अनुसार, सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता (Bomb Disposal Squad), स्निफर डॉग्स और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इसके बाद पूरे कोर्ट परिसर में गहन जांच शुरू की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके में सख्त चेकिंग की जा रही है।इसी दौरान पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिलने की खबर सामने आई। हाईकोर्ट परिसर में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिसके बाद एहतियात के तौर पर पूरे हाईकोर्ट परिसर को खाली करवा दिया गया।फिलहाल दोनों स्थानों पर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और तलाशी अभियान जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि धमकी देने वाला कौन है और ई-मेल कहां से भेजा गया।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :