पंजाब 8 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब पुलिस सोमवार (9 फरवरी) सुबह 8 बजे से ऑपरेशन प्रहार 2.0 की शुरुआत करने जा रही है। यह विशेष अभियान लगातार 72 घंटे तक चलेगा। ऑपरेशन को लेकर पूरी रणनीति और एसओपी तैयार कर ली गई है। इस दौरान राज्यभर में 12 हजार पुलिसकर्मी मैदान में उतरेंगे, जबकि करीब 2 हजार टीमों का गठन किया गया है।रविवार को चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि इस ऑपरेशन का मुख्य उद्देश्य पंजाब को गैंगस्टर और क्राइम फ्री बनाना है। उन्होंने कहा कि जो गैंगस्टर राज्य से बाहर बैठकर अपराध चला रहे हैं, उन्हें वापस लाने की प्रक्रिया केंद्र सरकार के माध्यम से शुरू की गई है।डीजीपी ने स्पष्ट किया कि पंजाब में अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इसके लिए हाई लेवल मीटिंग कर अधिकारियों को जिले अलॉट किए गए हैं और उनकी परफॉर्मेंस पर भी नजर रखी जाएगी।इससे पहले ऑपरेशन प्रहार फेज-1 20 जनवरी से शुरू हुआ था। इस दौरान पुलिस ने 5,290 लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि 2,973 प्रिवेंटिव डिटेंशन की गई। वहीं 5,413 लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ा गया। डीजीपी ने यह भी बताया कि 7,000 हथियारों के लाइसेंस रद्द किए जाएंगे।पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नॉन-कोर ड्यूटी स्टाफ को हटाकर थानों और फील्ड में लगाया जाएगा। साथ ही सभी थानों को जिला कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा, ताकि किसी भी घटना पर तुरंत एक्शन लिया जा सके। जिला कंट्रोल रूम में डिजिटल बोर्ड पर यह जानकारी उपलब्ध रहेगी कि किस इलाके को सील करना है और पुलिस बल को किस दिशा में भेजना है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत मोहाली से 7वीं बस रवाना, विधायक कुलवंत सिंह ने दिखाई हरी झंडी

पंजाब 26 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के…
Share to :

ज़ीरकपुर में नकली पनीर-घी का बड़ा खेल बेनकाब, भबात में पुलिस-हेल्थ विभाग की संयुक्त रेड

ज़ीरकपुर 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)पंजाब के ज़ीरकपुर इलाके में लोगों की सेहत…
Share to :

BMW कार में चिट्टा तस्करी का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार, 10.20 ग्राम हेरोइन बरामद

पंजाब 9 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार)पंजाब जिला एस.ए.एस. नगर पुलिस ने नशे…
Share to :

सांसद मालविंदर सिंह कंग ने पलहेड़ी व मछली कलां में विकास कार्यों का किया उद्घाटन, मस्तगढ़ को मिला पानी का टैंकर

पंजाब 23 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के साहिबजादा अजीत सिंह नगर,…
Share to :