जम्मू 11 जनवरी( दैनिक खबरनामा) जम्मू पूर्व जम्मू-कश्मीर मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल के हालिया बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि एक संवैधानिक पद पर बैठे वरिष्ठ अधिकारी द्वारा “बदले” जैसे शब्दों का प्रयोग करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है।महबूबा मुफ्ती ने कहा कि देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारी का नफरत फैलाने वाली साम्प्रदायिक सोच से जुड़ना और हिंसा को सामान्य बनाना देश के लिए खतरनाक संकेत है। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में सदियों पुराने घटनाक्रमों के नाम पर बदले की बात करना केवल एक डॉग व्हिसल है, जिसका मकसद गरीब और अशिक्षित युवाओं को भड़काकर पहले से ही दबाव झेल रहे अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाना है।युवा सम्मेलन में दिया गया था बयान दरअसल, NSA अजीत डोभाल ने शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ कार्यक्रम में बोलते हुए कहा था कि हमारे पूर्वजों ने अपमान, अत्याचार और लूटपाट के दौर देखे। उन्होंने कहा कि हमारे मंदिरों को लूटा गया और हम मूकदर्शक बने रहे। यह इतिहास आज के युवाओं के लिए एक चुनौती है और उनके भीतर आग होनी चाहिए।‘बदला’शब्द को बताया ताकतवर अपने बयान में अजीत डोभाल ने यह भी कहा कि भले ही “बदला” शब्द आदर्श न हो, लेकिन यह एक शक्तिशाली भावना है। उन्होंने कहा कि हमें अपने इतिहास का बदला लेना होगा और देश को वहां वापस ले जाना होगा, जहां हम अपने अधिकारों, विचारों और विश्वासों के आधार पर एक महान भारत का निर्माण कर सकें।खतरनाक परंपरा की चेतावनी महबूबा मुफ्ती ने इस तरह के बयानों को लोकतंत्र और सामाजिक सौहार्द के लिए खतरनाक मिसाल बताते हुए कहा कि सत्ता और संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों को शब्दों के चयन में बेहद संयम बरतना चाहिए।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

सिंधु जल संधि निलंबन पर उमर अब्दुल्ला की मुहर, मोदी सरकार से की बड़ी मांग अब कश्मीर के पानी पर कश्मीर का हक”

जम्मू एंड कश्मीर 10 जनवरी (दैनिक खबरनामा)जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने…
Share to :

सुरक्षा कारणों से पीर पंजाल की ऊंची पहाड़ियों में ट्रैकिंग पर दो महीने की रोक

कश्मीर 4 जनवरी( दैनिक खबरनामा )दक्षिण कश्मीर प्रशासन ने पीर पंजाल पर्वतमाला…
Share to :

ड्यूटी पर तैनात अमृतसर के जवान की अनंतनाग में मौत, ऑक्सीजन की कमी और कड़ाके की ठंड से बिगड़ी हालत

अनंतनाग 5 जनवरी ( दैनिक खबरनामा)जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले से एक दुखद…
Share to :

श्रीनगर में बड़ा हादसा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का मोबाइल बंकर नदी में गिरा, 7 जवान घायल

जम्मू एंड कश्मीर 21 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर…
Share to :