पंजाब 2 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब श्रीमान हरमिंदर सिंह हंस, आई.पी.एस., सीनियर कप्तान पुलिस जिला एस.ए.एस. नगर जी की हिदायतों के अनुसार तथा श्री मनप्रीत सिंह, कप्तान पुलिस (जांच), श्री करण सिंह सैनी, पी.पी.एस., उप कप्तान पुलिस, सब-डिवीजन खरड़-1 के नेतृत्व में तथा इंस्पेक्टर हरविंदर सिंह, थाना बलौंगी द्वारा गठित विशेष पुलिस पार्टी ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दिनांक 1-2-2026 को बलौंगी क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान पुलिस पार्टी को देखकर भागने की कोशिश कर रहे युवक को काबू किया।पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम मनजीत कुमार, पिता मोहन लाल, निवासी पिंड डिकसौली,जिला गोपालगंज, बिहार बताया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 282 नशीली गोलियां बरामद की गईं।इस संबंध में थाना बलौंगी में आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की पूछताछ के दौरान मनजीत कुमार ने स्वीकार किया कि वह नशे की गोलियां बिहार से लाकर यहां सप्लाई करता था।आज दिनांक 1-2-2026 को आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर नशा सप्लाई नेटवर्क के बारे में और अहम जानकारियां हासिल की जाएंगी। मामले की आगे की जांच जारी है और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।