हरियाणा 4 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) हरियाणा के हिसार मे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने ईवीएम को लेकर भाजपा पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि अगर भाजपा को अपने कार्यों पर घमंड है तो चुनाव मतपत्र (बैलेट पेपर) से कराए। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष चुनाव नहीं होंगे तो लोकतंत्र का कोई मतलब नहीं रह जाएगा। ऐसे हालात बने तो वह दिन दूर नहीं जब राजनीतिक दल चुनावों का बहिष्कार करना शुरू कर दें।सेक्टर-13 में मीडिया से बातचीत के दौरान राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस के समय भी ईवीएम से चुनाव हुए, लेकिन तब कभी किसी को शक नहीं था। अगर कांग्रेस चुनाव में गड़बड़ी करती तो भाजपा कभी सत्ता में नहीं आ पाती। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा के चुनाव में निश्चित तौर पर गड़बड़ी हुई है और वोट चोरी के उदाहरण सबके सामने हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार एक साजिश के तहत महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून (मनरेगा) को खत्म करने की दिशा में काम कर रही है। गरीबों से रोजगार की गारंटी छीनी जा रही है।राव नरेंद्र ने एसवाईएल मुद्दे पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू कर हरियाणा को पानी दिलाना भाजपा सरकार की जिम्मेदारी है, क्योंकि केंद्र और प्रदेश दोनों जगह भाजपा की सरकार है।बजट को लेकर उन्होंने कहा कि इस बार का बजट पूरी तरह नीरस है और किसी भी वर्ग के लिए कोई ठोस योजना नहीं है। इससे हर वर्ग को गहरी निराशा मिली है।उन्होंने बताया कि संगठन सृजन के तहत इसी माह ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी। साथ ही चेतावनी दी कि पार्टी के खिलाफ मीडिया में बयानबाजी करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पतंग पकड़ने के चक्कर में बुझ गईं दो मासूम ज़िंदगियां, बालटाना के हरमिलाप नगर कॉलोनी के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आकर दो नाबालिग बच्चों की दर्दनाक मौत

हरियाणा 26 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के बालटाना स्थित हरमिलाप…
Share to :

निफ्ट पंचकूला में ‘सेकेंड-हैंड जवानी’ का आयोजन, छात्रों ने अपसाइकल फैशन से दिया सस्टेनेबिलिटी का संदेश

हरियाणा 22 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) हरियाणा के पंचकूला सेक्टर-23 स्थित National…
Share to :

करनाल में दूल्हे ने लौटाया 6 लाख का दहेज, सिर्फ 500 का नोट रखकर पेश की मिसाल

हरियाणा 7 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के हरियाणा में शादियां…
Share to :

हरियाणा में डीजीपी नियुक्ति और कार्यकाल को लेकर कानूनी बहस तेज

हरियाणा में डीजीपी नियुक्ति और कार्यकाल को लेकर कानूनी बहस तेज चंडीगढ़…
Share to :