हरियाणा 7 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के हरियाणा में शादियां अक्सर चर्चा का विषय बनती हैं, लेकिन इस बार करनाल जिले में हुई एक शादी ने समाज को नई सीख दे दी। यहां दूल्हे ने दहेज लेने से साफ इनकार करते हुए एक मिसाल कायम की है, जिसकी हर तरफ सराहना हो रही है।जानकारी के अनुसार करनाल के घरौंडा में गुरुवार रात रेलवे रोड स्थित अग्रसेन भवन में शादी समारोह आयोजित किया गया था। इस दौरान दुल्हन पक्ष ने शगुन की रस्म में दूल्हे को 6 लाख रुपये नकद और फर्नीचर का सामान भेंट किया।लेकिन दूल्हे अंकित ने टीका करवाने के बाद पैसे माथे से लगाकर वापस लौटा दिए। इतना ही नहीं, उन्होंने 500 रुपये की गड्डी में से सिर्फ एक नोट निकालकर अपने पास रखा और बाकी पूरी राशि लौटा दी।इसके बाद दूल्हे के परिवार ने भी शादी में मिले गिफ्ट और फर्नीचर का सामान वापस कर दिया। इसके बाद सभी रस्में शांतिपूर्वक पूरी की गईं।दूल्हा अंकित उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के सोना अर्जुनपुर का रहने वाला है और पंचकूला में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। वहीं दुल्हन आरती घरौंडा की रहने वाली है और पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद एक निजी स्कूल में शिक्षिका है।इस शादी में दहेज लौटाने की घटना अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग अंकित की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

उत्तर रेलवे विशेष सेवा पुरस्कार 2025 अंबाला मंडल ने मारी बाज़ी, चार प्रतिष्ठित शील्ड किए अपने नाम

अंबाला 11 जनवरी (दैनिकखबरनामा)अंबाला उत्तर रेलवे ने वर्ष 2025 के लिए विशेष…
Share to :

कालका सब्जी मंडी के गेट पर जलभराव वाला गड्ढा बना खतरा, हादसे की आशंका बढ़ी

हरियाणा 5 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के कालका सब्जी मंडी…
Share to :

कुरुक्षेत्र में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, जर्मनी से डिपोर्ट युवक घायल

दैनिक खबरनामा | 15 जून, 2026 कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र के गांव मुर्तजापुर…
Share to :

अंबाला के युवक पर अमित शाह और चारधाम को बम से उड़ाने की धमकी का आरोप, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

दैनिक खबरनामा । अंबाला, 23 जून : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,…
Share to :