हरियाणा 22 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) हरियाणा के पंचकूला सेक्टर-23 स्थित National Institute of Fashion Technology (निफ्ट) पंचकूला के फैशन मैनेजमेंट स्टडीज विभाग ने अपनी वार्षिक थ्रिफ्ट पहल के तहत ‘सेकेंड-हैंड जवानी’ कार्यक्रम का आयोजन किया। यह आयोजन ‘स्पेक्ट्रम’ श्रृंखला के अंतर्गत किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं को सस्टेनेबल और जिम्मेदार फैशन के प्रति जागरूक करना था।कार्यक्रम के तहत छात्रों ने प्री-लव्ड कपड़ों और एक्सेसरीज़ का संग्रह कर उन्हें नया रूप दिया। चयनित परिधानों की मरम्मत, री-डिजाइनिंग और अपसाइक्लिंग की गई। आधुनिक स्टाइलिंग और रचनात्मक डिजाइन तकनीकों के जरिए पुराने कपड़ों को ट्रेंड के अनुरूप आकर्षक और स्टाइलिश परिधानों में बदला गया। छात्रों ने साबित किया कि सेकेंड-हैंड फैशन भी उतना ही प्रभावशाली और ग्लैमरस हो सकता है जितना नया।आयोजन के दौरान फास्ट फैशन के पर्यावरण पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों पर भी चर्चा की गई। प्रतिभागियों ने जिम्मेदार उपभोग, कचरा कम करने और कपड़ों के जीवनचक्र को बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।यह पहल प्रो. अमनदीप सिंह ग्रोवर के अकादमिक मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जबकि कार्यक्रम की विजुअल मर्चेंडाइजिंग केतन ढिल्लों के निर्देशन में सुसंगठित रूप से प्रस्तुत की गई। आयोजन ने युवाओं को यह संदेश दिया कि स्टाइल और सस्टेनेबिलिटी साथ-साथ चल सकते हैं।
You May Also Like
अंबाला के युवक पर अमित शाह और चारधाम को बम से उड़ाने की धमकी का आरोप, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
- Editorial Team
- June 23, 2026
कुरुक्षेत्र में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, जर्मनी से डिपोर्ट युवक घायल
- Editorial Team
- June 15, 2026