मोहाली। 26 दिसम्बर (जगदीश कुमार) नगर निगम मोहाली के मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने आज अपने सत्ताधारी पार्षदों के साथ एक प्रेस वार्ता आयोजित कर मौजूदा विधायक कुलवंत सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। मेयर ने कहा कि विधायक द्वारा विकास कार्यों में लगातार राजनीतिक हस्तक्षेप किया जा रहा है, जिसके कारण शहर के कई महत्वपूर्ण विकास प्रोजेक्ट प्रभावित हो रहे हैं।प्रेस वार्ता के दौरान मेयर जीती सिद्धू ने आरोप लगाया कि मोहाली में चल रहे विकास कार्यों को जानबूझकर रोका जा रहा है और इसमें विकास कार्य अधिकारी (डेवलपमेंट ऑफिसर) की कथित तौर पर शाही भूमिका निभाई जा रही है। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा जनता की सुविधा के लिए प्रस्तावित कई योजनाएं प्रशासनिक अड़चनों और राजनीतिक दबाव के कारण अधर में लटकी हुई हैं।मेयर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राजनीतिक मतभेदों और आपसी लड़ाई का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। शहर की सड़कें, सीवरेज, सफाई व्यवस्था, पार्कों का विकास और अन्य बुनियादी सुविधाएं प्रभावित हो रही हैं, जिससे लोगों में रोष बढ़ रहा है।अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से अपील करते हुए कहा कि वे इस पूरे मामले में तुरंत हस्तक्षेप करें, ताकि राजनीतिक टकराव के कारण मोहाली के विकास को नुकसान न पहुंचे। उन्होंने कहा कि विकास कार्य किसी एक पार्टी या व्यक्ति के नहीं, बल्कि शहर की जनता के हित में होते हैं, इसलिए इन्हें बिना किसी बाधा के पूरा होने दिया जाना चाहिए।प्रेस वार्ता में मौजूद सत्ताधारी पार्षदों ने भी मेयर के आरोपों का समर्थन करते हुए कहा कि यदि समय रहते इस मुद्दे का समाधान नहीं हुआ तो नगर निगम के कई प्रोजेक्ट रुक सकते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से निष्पक्ष जांच कराकर विकास कार्यों को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने की मांग की।मेयर ने अंत में कहा कि नगर निगम मोहाली विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी सूरत में जनता के हितों से समझौता नहीं किया जाएगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप

चंडीगढ़ 26 दिसम्बर (जगदीश कुमार)चंडीगढ़ के सेक्टर-43 स्थित जिला कोर्ट परिसर को…
Share to :

उचाना कलां में खुशियों की किलकारी नौ बहनों के बाद घर में आया भाई परिवार में जश्न का माहौल

हरियाणा 21 जनवरी( दैनिक खबरनामा) हरियाणा उचाना कलां (जींद)। जिले के उचाना…
Share to :

गमाडा अधिकारियों की नाक के नीचे फल-फूल रही अवैध कॉलोनियां, झामपुर-मनाना रोड बना अवैध निर्माण का गढ़

मोहाली 29 दिसम्बर (जगदीश कुमार)पंजाब सरकार द्वारा प्रदेशभर में अवैध कॉलोनियों के…
Share to :

अरावली संरक्षण पर सख्त मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सघन वृक्षारोपण और अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

27 दिसम्बर (जगदीश कुमार)मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास…
Share to :