मोहाली 9 जनवरी(जगदीश कुमार)मोहाली में बिना सरकारी मंजूरी रियल एस्टेट प्रोजेक्ट शुरू करने वाले डेवलपर्स पर गमाडा ने सख्त रुख अपनाया है। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMADA) ने नियमों की अनदेखी कर प्रोजेक्ट विकसित करने के मामले में मोहाली पुलिस को पत्र लिखकर एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश की है।जानकारी के मुताबिक, गांव नाडा, सब-डिवीजन माजरी क्षेत्र में फेयरवुड फार्म और इम्पीरियल गोल्फ ग्रीन्ज नाम से प्रोजेक्ट विकसित किया जा रहा था, लेकिन डेवलपर्स द्वारा गमाडा से आवश्यक स्वीकृतियां नहीं ली गई थीं। फील्ड स्टाफ की जांच रिपोर्ट में नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने के बाद गमाडा ने संबंधित डेवलपर्स को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।
गमाडा ने आम जनता से अपील की है कि वे संपत्ति खरीदने से पहले यह सुनिश्चित करें कि कॉलोनी या प्रोजेक्ट गमाडा से अनुमोदित हो, ताकि भविष्य में किसी भी कानूनी परेशानी से बचा जा सके।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

ढकोली कम्युनिटी सेंटर में ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में मिला डॉक्टर, शिकायत के बाद तत्काल हटाया गया, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

पंजाब 26 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के ज़ीरकपुर स्थित ढकोली कम्युनिटी…
Share to :

लगातार एनडीपीएस मामलों में संलिप्त युवक पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, क्षेत्र से किया गया निष्कासन

मोहाली 16 जनवरी (जगदीश कुमार) मोहाली लगातार आपराधिक गतिविधियों तथा नशीले पदार्थों…
Share to :

राज्य राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सीईओ अनिंदिता मित्रा की अपील लोकतंत्र को मज़बूत बनाने के लिए जिम्मेदार मतदान ज़रूरी

पंजाब 25 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के 16 वें राष्ट्रीय मतदाता…
Share to :

मानव अधिकार आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष आरती राजपूत को विदेशी नंबर से धमकी, शिकायत के बाद पुलिस जांच शुरू

पंजाब 22 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के जालंधर में मानव अधिकार…
Share to :