राजस्थान 18 जनवरी (खबरनामा) राजस्थान जयपुर, 17 जनवरी।राष्ट्रमंडल देशों के 40 देशों से आए 120 सदस्यीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर प्रवास के दौरान प्रदेश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान अल्बर्ट हॉल संग्रहालय का भ्रमण किया। संग्रहालय की भव्य इंडो-सरसेनिक वास्तुकला, दुर्लभ कलाकृतियां और विश्व की विभिन्न सभ्यताओं को दर्शाता समृद्ध संग्रह प्रतिनिधियों को अत्यंत प्रभावित करता नजर आया।अल्बर्ट हॉल पहुंचने पर प्रतिनिधिमंडल का पारंपरिक राजस्थानी आतिथ्य के साथ स्वागत किया गया। भ्रमण के दौरान गाइड द्वारा संग्रहालय के ऐतिहासिक विकास,स्थापत्य विशेषताओं और यहां संजोई गई कला एवं शिल्प धरोहर की विस्तृत जानकारी दी गई।प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने संग्रहालय में प्रदर्शित ईरानी चारबाग कालीन,मिस्र की ममी,पारंपरिक वाद्य यंत्र,काष्ठ कलाकृतियां तथा विभिन्न देशों की सभ्यताओं से संबंधित दीर्घाओं का अवलोकन किया। प्रतिनिधियों ने अल्बर्ट हॉल संग्रहालय को कला,इतिहास और सांस्कृतिक चेतना का उत्कृष्ट केंद्र बताते हुए इसकी सराहना की।
उल्लेखनीय है कि यह प्रतिनिधिमंडल 17 और 18 जनवरी
को जयपुर प्रवास पर है,जिसमें राष्ट्रमंडल देशों की विभिन्न विधायिकाओं के अध्यक्ष,सदस्य और उच्च स्तरीय संसदीय अधिकारी शामिल हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

बहराइच में दर्दनाक सड़क हादसा अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, तीन की मौके पर मौत, दो गंभीर घायल

उत्तर प्रदेश 26 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) उत्तर प्रदेश बहराइच जिले के…
Share to :

श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर पंजाब सरकार करेगी सालभर राज्यस्तरीय कार्यक्रम, 1 फरवरी से होगी शुरुआत वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा

पंजाब 30 जनवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली में श्री गुरु…
Share to :

फर्स्ट स्टेप स्कूल चौरई में दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ

मध्य प्रदेश 30 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) मध्य प्रदेश। नगर के फर्स्ट…
Share to :

कानून को ठेंगा, अवैध निर्माण धड़ल्ले से चालू! सड़वा मैन रोड पर बिना अनुमति चल रहा हिल पैलेस होटल व मैरिज हॉल

राजस्थान 31 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर–दिल्ली हाईवे से सटी सड़वा…
Share to :