मध्य प्रदेश 30 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) मध्य प्रदेश।
नगर के फर्स्ट स्टेप जूनियर स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का शुभारंभ उत्साह और हर्षोल्लास के साथ हुआ। खेल महोत्सव का उद्घाटन चौरई विधायक चौधरी सुजीत सिंह, पूर्व विधायक पं. रमेश दुबे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।इस अवसर पर विधायक चौधरी सुजीत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि फर्स्ट स्टेप स्कूल में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ खेलकूद और अन्य विधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जिससे बच्चों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।पूर्व विधायक पं. रमेश दुबे ने कहा कि बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक विकास के लिए खेल अत्यंत आवश्यक हैं। पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में सहभागिता बच्चों के सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव रखती है।खेल महोत्सव के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। रंग-बिरंगे परिधानों में बच्चों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में स्कूल संचालक अमित साव सहित विद्यालय प्रबंधन द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड हरियाणा में सिरसा सबसे ठंडा, पंजाब में बठिंडा में ठिठुरन

नई दिल्ली 9 जनवरी( दैनिक खबरनामा )उत्तर भारत में भीषण ठंड का…
Share to :

संसद के मकर द्वार पर राहुल गांधी-बिट्टू आमने-सामने, हाथ मिलाने से इनकार पर बढ़ा तनाव

नई दिल्ली 4 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली। संसद भवन…
Share to :

‘धुरंधर 2’ में कास्टिंग का बड़ा सरप्राइज गौरव गेरा को मिला गंभीर किरदार, मुकेश छाबड़ा का खुलासा

दैनिक खबरनामा 28 मार्च 2026 फिल्म ‘धुरंधर 2’ अपनी कास्टिंग को लेकर…
Share to :

स्लीपर बस यात्रियों के लिए बड़ी राहत अब सफर होगा पहले से ज्यादा सुरक्षित, गडकरी सरकार ने लागू किए सख्त नियम

नई दिल्ली 10 जनवरी (दैनिक खबरनामा)नई दिल्ली अगर आप अक्सर स्लीपर बसों…
Share to :