भोपाल 3 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) समाज को एकजुट करने और उसमें ऐसे गुण व संस्कार विकसित करने का कार्य करता है, जिससे भारत दोबारा किसी विदेशी शक्ति के अधीन न जाए। यह बात RSS प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार (2 जनवरी 2026) को भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में कही।उन्होंने कहा कि संघ को समझना आसान नहीं है, क्योंकि यह एक विशिष्ट और अनोखा संगठन है। मोहन भागवत ने स्पष्ट किया कि RSS को पैरामिलिट्री संगठन समझना एक बड़ी भूल होगी।उन्होंने कहा, “हम गणवेश पहनते हैं, पथ संचलन करते हैं और दंड (लाठी) का अभ्यास करते हैं, लेकिन यदि कोई इसे अर्धसैनिक संगठन मानता है, तो यह गलत होगा।”RSS प्रमुख ने कहा कि संघ का उद्देश्य समाज को संगठित करना, राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को मजबूत करना है। संघ समाज में ऐसे संस्कार विकसित करता है, जिससे देश की एकता और अखंडता बनी रहे।कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य नागरिक और समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

गाजियाबाद में दिल दहला देने वाली घटना ऑनलाइन गेम के टास्क के बाद तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से लगाई छलांग, सुसाइड नोट में लिखा सॉरी मम्मी-पापा’

गाजियाबाद चार्ट फरीदाबाद ( दैनिक बनाना ) गाजियाबाद में एक दिल दहला…
Share to :

खाटूश्यामजी के तत्कालीन थानाधिकारी कैलाश चन्द्र यादव डीजीपी डिस्क से सम्मानित

राजस्थान 26 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के खाटूश्यामजी थाना सदर में…
Share to :

जेल बना स्टेटस सिंबल सोशल मीडिया पर अपराध का खतरनाक महिमामंडन

बिरसिंहपुर 7 जनवरी (दैनिक खबरनामा)मध्य प्रदेश के सतना जिले की बिरसिंहपुर तहसील…
Share to :

लोकसभा में अनुशासन पर सख्त हुए ओम बिरला बातचीत कर रहे सांसदों को लगाई फटकार, बोले – सदन की गरिमा बनाए रखें

नई दिल्ली 30 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष…
Share to :