जम्मू एंड कश्मीर 10 जनवरी (दैनिक खबरनामा)जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सिंधु जल संधि के निलंबन का खुलकर समर्थन करते हुए इसे प्रदेश के हित में ऐतिहासिक कदम बताया है। अमृतसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम अब्दुल्ला ने कहा कि यह संधि शुरू से ही जम्मू-कश्मीर के लिए नुकसानदेह रही है और इसके निलंबन से अब क्षेत्र को अपने जल संसाधनों के बेहतर उपयोग का अवसर मिलेगा।मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा,
“मैं पहले दिन से ही सिंधु जल संधि के खिलाफ रहा हूं। इस समझौते ने हमें बहुत नुकसान पहुंचाया है। अच्छा हुआ कि इसे निलंबित किया गया।”उन्होंने केंद्र सरकार से आगे की रणनीति पर ठोस कदम उठाने की मांग करते हुए कहा कि अब सिर्फ संधि का निलंबन काफी नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि जम्मू-कश्मीर के लोग अपने पानी का उपयोग अपने विकास के लिए कर सकें।दो अहम परियोजनाओं का प्रस्ताव केंद्र को सौंपा सीएम उमर अब्दुल्ला ने बताया कि राज्य सरकार ने केंद्र को दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं का प्रस्ताव सौंपा है, जिनसे प्रदेश को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। इनमें प्रमुख है झेलम नेविगेशन बैराज, जिसे तुलबुल नेविगेशन बैराज के नाम से भी जाना जाता है। उनका कहना है कि इन परियोजनाओं के जरिए न सिर्फ जल प्रबंधन बेहतर होगा, बल्कि आर्थिक और परिवहन विकास को भी गति मिलेगी।सीएम ने स्पष्ट किया कि अब समय आ गया है जब जम्मू-कश्मीर अपने प्राकृतिक संसाधनों पर अधिकार स्थापित करे और पानी को अपने लोगों की भलाई के लिए इस्तेमाल करे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

ड्यूटी पर तैनात अमृतसर के जवान की अनंतनाग में मौत, ऑक्सीजन की कमी और कड़ाके की ठंड से बिगड़ी हालत

अनंतनाग 5 जनवरी ( दैनिक खबरनामा)जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले से एक दुखद…
Share to :

‘बदले की भाषा खतरनाक’ NSA अजीत डोभाल के बयान पर महबूबा मुफ्ती का कड़ा ऐतराज

जम्मू 11 जनवरी( दैनिक खबरनामा) जम्मू पूर्व जम्मू-कश्मीर मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक…
Share to :

एन एम सी ने माता वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज की 50 एम बी बी एस सीटों की अनुमति वापस ली

जम्मू 7 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) जम्मू राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने…
Share to :

श्रीनगर में बड़ा हादसा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का मोबाइल बंकर नदी में गिरा, 7 जवान घायल

जम्मू एंड कश्मीर 21 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर…
Share to :