अनंतनाग 5 जनवरी ( दैनिक खबरनामा)जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां ड्यूटी पर तैनात अमृतसर निवासी सेना के जवान प्रगट सिंह की ऑक्सीजन की कमी और अत्यधिक ठंड के कारण मौत हो गई। ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
सूत्रों के मुताबिक, प्रगट सिंह पिछले 15 वर्षों से सेना में सेवाएं दे रहे थे और अब तक उनका स्वास्थ्य सामान्य रहा था। लेकिन अनंतनाग के कठिन मौसम और कम ऑक्सीजन वाले क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान उनकी हालत अचानक गंभीर हो गई।जवान की शहादत की खबर से पूरे परिवार में शोक की लहर है। वह अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। सेना द्वारा उनके पार्थिव शरीर को आज रात अमृतसर स्थित उनके घर लाया जाएगा, जहां सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

तीसरे दिन भी नहीं थमी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहरों में बढ़ी गंदगी से जनजीवन प्रभावित

दैनिक खबरनामा। ऊधमपुर, 31 मई : नगर परिषद और नगर पालिका के…
Share to :

पाक समर्थित हवाला जाल पर बड़ी चोट, जम्मू-कश्मीर में तीन लोग गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा। जम्मू 31 मई: कठुआ में आतंकी गतिविधियों को आर्थिक सहायता…
Share to :

नशे और नार्को आतंक के विरुद्ध जम्मू-कश्मीर में सख्त अभियान, पचास दिनों में एक हजार से अधिक तस्कर दबोचे

दैनिक खबरनामा। श्रीनगर 31 मई : जम्मू-कश्मीर में नशे के कारोबार और…
Share to :

जम्मू-कश्मीर SI भर्ती: ओवरएज अभ्यर्थियों को बड़ा झटका, CAT ने आयु सीमा में छूट की मांग ठुकराई

दैनिक खबरनामा | जम्मू, 1 जून : जम्मू-कश्मीर पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (एसआई)…
Share to :