चंडीगढ़ 18 जनवरी (जगदीश कुमार)

चंडीगढ़ में सेक्टर-37 में हुए सनसनीखेज हत्या मामले में यूटी पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कृष्ण और आर्यन के रूप में हुई है, जो दादूमाजरा कॉलोनी के निवासी हैं। दोनों पर 21 वर्षीय सुमित की सरेआम चाकू मारकर हत्या करने का आरोप है।पुलिस के अनुसार, मृतक के भाई मनदीप द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में बताया गया कि आरोपियों का सुमित के साथ पहले भी कई बार विवाद हो चुका था। आरोप है कि दोनों ने दादूमाजरा कॉलोनी में सुमित की मां के साथ भी बदसलूकी की थी, जिसकी शिकायत पहले पुलिस में दर्ज कराई गई थी। इसी मामले को लेकर आरोपी सुमित से रंजिश रखे हुए थे।शुक्रवार को सुमित, उसकी मां और भाई मनदीप सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत में सुनवाई के लिए गए थे। सुनवाई के बाद सुमित दादूमाजरा की ओर निकल गया, जबकि मनदीप कुछ दूरी पर ऑटो में पीछे आ रहा था। सेक्टर-37 के पेट्रोल पंप के पास आरोपियों ने सुमित पर चाकू से हमला करने की कोशिश की, लेकिन वह बचकर भाग निकला।आरोप है कि दोनों युवकों ने सुमित का पीछा कर उसे घेर लिया और सरेआम चाकू मारकर फरार हो गए। राहगीरों की मदद से सुमित को ऑटो से पीजीआईएमईआर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मनदीप के बयान के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विशेष टीम गठित कर तलाश अभियान चलाया गया, जिसके बाद दोनों आरोपियों कृष्ण और आर्यन को दादूमाजरा से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

SI भर्ती विवाद गलत शपथ-पत्र और उत्तर-कुंजी चुनौती पर हाईकोर्ट सख्त, याचिका खारिज

चंडीगढ़ 25 जनवरी 2026( जगदीश कुमार) चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने…
Share to :

चंडीगढ़ सेक्टर-26 सब्ज़ी मंडी में दिनदहाड़े 4 लाख की चोरी, CCTV खंगाल रही पुलिस

चंडीगढ़ 7 फ़रवरी 2026(दैनिक खबरनामा )चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित सब्ज़ी मंडी में…
Share to :

देश को मिला स्वदेशी HFNC सिस्टम, कोरोना काल में शुरू हुई रिसर्च अब बनी बड़ी उपलब्धि

चंडीगढ़ चंडीगढ़ 12 जनवरी( जगदीश कुमार) चंडीगढ़।गंभीर सांस संबंधी बीमारियों के इलाज…
Share to :

निलंबित पंजाब DIG भुल्लर की जमानत याचिका CBI कोर्ट ने खारिज की

चंडीगढ़ 5 जनवरी( जगदीश कुमार) स्थित विशेष CBI अदालत ने शुक्रवार को…
Share to :