चंडीगढ़ 7 फ़रवरी 2026(दैनिक खबरनामा )चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित सब्ज़ी मंडी में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एक व्यापारी की गाड़ी से करीब 4 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। इस घटना के बाद मंडी क्षेत्र में हड़कंप मच गया और व्यापारियों में दहशत का माहौल है।पीड़ित व्यापारी की पहचान चतुर्भुज (दुकान नंबर 178) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार व्यापारी ने अपनी गाड़ी मंडी परिसर में खड़ी की थी और पास स्थित मंदिर में वॉशरूम के लिए गया था। इसी दौरान आरोपी ने मौके का फायदा उठाते हुए गाड़ी में रखी नकदी पर हाथ साफ कर दिया और फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही व्यापारी ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया है और चोरी की रकम बरामद करने के लिए हर पहलू से जांच की जा रही है। मंडी में आने-जाने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।पुलिस ने व्यापारियों से अपील की है कि वे नकदी को लेकर सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :