चंडीगढ़ 10 फरवरी 2026( जगदीश कुमार) चंडीगढ़ में सोशल मीडिया के जरिए आध्यात्मिक समाधान और घरेलू परेशानियों के इलाज का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क का खुलासा हुआ है। चंडीगढ़ पुलिस के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने तांत्रिक और मौलवी बनकर महिलाओं को निशाना बनाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने करीब 40 लाख रुपये और सोने के गहनों की ठगी की।यह कार्रवाई एसपी साइबर गीतांजलि खंडेलवाल के नेतृत्व में की गई। डीएसपी साइबर क्राइम एवं आईटी ए. वेंकटेश के मार्गदर्शन और सेक्टर-17 स्थित साइबर क्राइम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर एरम रिजवी की निगरानी में टीम ने आरोपी को राजस्थान के झुंझुनूं से गिरफ्तार किया।पुलिस जांच में सामने आया कि पीड़िता पारिवारिक विवादों के चलते मानसिक तनाव में थी। इसी दौरान फेसबुक और इंस्टाग्राम पर दिखे विज्ञापनों के जरिए उसका संपर्क ऐसे लोगों से हुआ, जो खुद को तांत्रिक बाबा और मौलवी बताकर घरेलू व भावनात्मक समस्याओं का समाधान करने का दावा कर रहे थे। आरोपी ने पहले भरोसा जीता और फिर तांत्रिक बाधा व अनहोनी का डर दिखाकर पीड़िता से लगातार पैसे ऐंठे।फरवरी 2024 से मई 2025 के बीच अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कराई गई और करीब 150 ग्राम सोने के गहने भी ले लिए गए। पुलिस ने तकनीकी जांच में बैंक ऑफ बड़ौदा और केनरा बैंक के खाते आरोपी के नाम पर पाए। तलाशी में एक वीवो मोबाइल और आईफोन 16 प्रो बरामद हुआ।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर तांत्रिक-मौलवी या चमत्कारी समाधान देने वालों से सतर्क रहें और ऐसे मामलों की तुरंत साइबर पुलिस को सूचना दें।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

गर्भावस्था में मामूली चोट भी बन सकती है जानलेवा, पीजीआई ने बचाई मां और नवजात की जान

चंडीगढ़ 12 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ गर्भावस्था के दौरान छोटी-सी चोट…
Share to :

चंडीगढ़ के 5 बड़े लंबित मुद्दों पर फैसला जल्द, अमित शाह की अध्यक्षता में होगी अहम बैठक

चंडीगढ़ 13 जनवरी( जगदीश कुमार) चंडीगढ़ से जुड़े नागरिक और प्रशासनिक मामलों…
Share to :

2026 में बदलेगा ट्राइसिटी का नक्शा ₹50,000 करोड़ से सड़क, रेल, आवास और स्वास्थ्य ढांचे को नई रफ्तार

चंडीगढ़ 1 जनवरी 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला—के लिए विकास…
Share to :

चंडीगढ़ के सेक्टर-41 में देवर-भाभी के शव मिलने से सनसनी, बंद कमरे में मिले दोनों के शव

चंडीगढ़ 26 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ के सेक्टर-41 स्थित…
Share to :