चंडीगढ़ 12 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ गर्भावस्था के दौरान छोटी-सी चोट भी गंभीर परिणाम ला सकती है। पीजीआई के विशेषज्ञों ने हाल ही में एक जटिल मामले का सफल इलाज कर यह संदेश दिया है कि गिरने, पेट में दर्द, रक्तस्राव या शिशु की हलचल कम होने जैसे लक्षणों को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है।31 सप्ताह की गर्भवती महिला सीढ़ियों से गिर गई। शुरुआत में चोट सामान्य प्रतीत हुई, लेकिन कुछ ही समय में उसे तेज पेट दर्द, हल्का रक्तस्राव और गर्भस्थ शिशु की हलचल में कमी महसूस हुई। परिजन तुरंत उसे पीजीआई लेकर पहुंचे। जांच में सामने आया कि महिला के पेट में लगभग तीन लीटर रक्त जमा हो चुका था। अल्ट्रासाउंड में प्लेसेंटा एब्रप्शन (गर्भनाल का समय से पहले अलग होना) की पुष्टि हुई, जो मां और शिशु दोनों के लिए जानलेवा स्थिति होती है।डॉक्टरों ने तुरंत इमरजेंसी सिजेरियन का निर्णय लिया। ऑपरेशन के दौरान पता चला कि महिला की प्लीहा (स्प्लीन) भी फट चुकी है और लगातार रक्तस्राव हो रहा है। विशेषज्ञों की संयुक्त टीम ने पहले शिशु का सुरक्षित जन्म कराया, फिर मां की जान बचाने के लिए स्प्लीन निकालनी पड़ी। महिला को कई यूनिट रक्त चढ़ाया गया, जबकि समय से पूर्व जन्मे नवजात को एनआईसीयू में भर्ती कर गहन निगरानी में रखा गया।
कई सप्ताह के इलाज के बाद मां और शिशु दोनों स्वस्थ होकर घर लौटे। इस दुर्लभ केस को अंतरराष्ट्रीय जर्नल बीएमजे केस रिपोर्ट्स’ में प्रकाशित किया गया है। विशेषज्ञों ने गर्भावस्था में किसी भी चोट के बाद तुरंत चिकित्सकीय जांच कराने की अपील की है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

सीएम हाउस के बाहर हंगामा मामला दो साल बाद पुलिस ने कोर्ट में दी कैंसिलेशन रिपोर्ट, 3 अप्रैल 2026 को अगली सुनवाई

चंडीगढ़ 20 फरवरी 2026( जगदीश कुमार) चंडीगढ़: हरियाणा सीएम हाउस के बाहर…
Share to :

पंजाब को एशियाई हॉकी चैंपियनशिप की मेज़बानी, जालंधर-मोहाली में होंगे मुकाबले

चंडीगढ़ 24 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के…
Share to :

चंडीगढ़ ‘चिन्नी’ हत्याकांड में बड़ा खुलासा मलेशिया से चला गैंग, 4 हत्याओं की थी सुपारी

चंडीगढ़ 23 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ के चर्चित चरणप्रीत नागर…
Share to :

चंडीगढ़ में PNG कनेक्शन अनिवार्य, 3 माह में न लेने पर LPG सप्लाई बंद हो सकती है

दैनिक खबरनामा 5 मार्च 2026 चंडीगढ़ प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है…
Share to :