पंचकूला, 15 जनवरी (दैनिक खबरनामा)हरियाणा सरकार के विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश में जारी ठंड को देखते हुए सभी सरकारी व निजी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश बढ़ाने का आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार राज्य के सभी विद्यालयों में 17 जनवरी 2026 (शनिवार) तक शीतकालीन अवकाश रहेगा।
विद्यालय शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि छात्रों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। अवकाश की अवधि के दौरान प्रदेश के सभी स्कूल बंद रहेंगे।निदेशालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि 19 जनवरी 2026 (सोमवार) से सभी विद्यालय पुनः अपने निर्धारित समय के अनुसार खोल दिए जाएंगे। संबंधित जिला शिक्षा अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों एवं स्कूल मुखियाओं को आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।शीतकालीन अवकाश के दौरान CBSE, ICSE बोर्ड सहित अन्य बोर्डों के नियमों के अनुसार कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को निर्धारित शेड्यूल के तहत प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए विद्यालय बुलाया जा सकता है।
यह आदेश विद्यालय शिक्षा निदेशालय, हरियाणा की ओर से जारी किया गया है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मनाली विंटर कार्निवल-2026 की भव्य तैयारी माल रोड पर 596 महिलाओं ने एक साथ डाली महानाटी, पर्यटक हुए मंत्रमुग्ध

हिमाचल प्रदेश 17 जनवरी (दैनिक खबरनामा) हिमाचल प्रदेश मनाली विंटर कार्निवल-2026 की…
Share to :

हिमाचल में परिवहन सेवाएं पूरी तरह ऑनलाइन लाइसेंस, परमिट, फिटनेस अब घर बैठे, मार्च तक लागू होगी नई व्यवस्था

हिमाचल प्रदेश 21 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) शिमला। हिमाचल प्रदेश में अब…
Share to :

भट्ठाकुफर में फोरलेन निर्माण का रास्ता साफ जीएसआई रिपोर्ट के बाद जिला प्रशासन ने हटाई रोक

शिमला 8जनवरी (दैनिक खबरनामा)शिमला के भट्ठाकुफर क्षेत्र में प्रस्तावित फोरलेन परियोजना को…
Share to :

RERA कार्यालय शिमला से धर्मशाला शिफ्ट करने पर हिमाचल हाईकोर्ट के सवाल, अंतरिम रोक जारी रहेगी

शिमला 5 जनवरी ( दैनिक खबरनामा) हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने रियल एस्टेट…
Share to :