चंडीगढ़ 31 दिसंबर (जगदीश कुमार) हरियाणा सरकार ने राज्य को नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त कर दिया है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा भेजे गए पैनल के आधार पर राज्यपाल ने 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय सिंघल को हरियाणा का पुलिस महानिदेशक (हेड ऑफ पुलिस फोर्स) नियुक्त किया है।
UPSC ने हरियाणा सरकार द्वारा भेजे गए पैनल में शामिल तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को एम्पैनल किया था, जिनमें शामिल थे शत्रुजीत सिंह कपूर (1990 बैच)अजय सिंघल (1992 बैच)
आलोक मित्तल (1993 बैच)इनमें से अजय सिंघल को डीजीपी पद के लिए चयनित किया गया। उनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से न्यूनतम दो वर्ष का होगा। यह नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट के ‘प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ’ मामले में दिए गए निर्देशों के अनुरूप की गई है।इस संबंध में आदेश हरियाणा सरकार के गृह विभाग द्वारा जारी किया गया है। आदेश पर अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) डॉ. सुमिता मिश्रा, आईएएस के हस्ताक्षर हैं। आदेश की प्रतिलिपि राज्यपाल सचिवालय, गृह मंत्रालय भारत सरकार, UPSC सहित संबंधित सभी विभागों को भेज दी गई है।