चंडीगढ़ 22 जनवरी( दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़। हरियाणा में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सरकार ने बड़ी राहत भरी घोषणा की है। राज्य सरकार ने 5500 पुलिस कॉन्स्टेबल पदों पर होने वाली भर्ती में अभ्यर्थियों को 3 वर्ष की आयु छूट देने का फैसला किया है। इस अहम निर्णय की जानकारी हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने दी।
चेयरमैन ने बताया कि कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के आयोजन में लगातार हो रही देरी के कारण कई योग्य उम्मीदवार आयु सीमा से बाहर हो गए थे। इसी समस्या को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है, ताकि किसी भी योग्य युवा के साथ अन्याय न हो।आवेदन की अंतिम तिथि बढ़कर 31 जनवरी पुलिस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि भी बढ़ा दी गई है। पहले यह तारीख 25 जनवरी निर्धारित थी, जिसे अब 31 जनवरी रात 11:59 बजे तक कर दिया गया है। आयोग ने भर्ती पोर्टल को दोबारा सक्रिय कर दिया है, जिससे इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन कर सकें।युवाओं की मांग पर सरकार ने दिखाया सकारात्मक रुख
गौरतलब है कि 19 दिसंबर को पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात कर आयु सीमा में छूट की मांग रखी थी। युवाओं का कहना था कि 2022 और 2023 में घोषित भर्तियां प्रशासनिक कारणों से रद्द कर दी गईं, जिससे उन्हें मौका नहीं मिल पाया।अभ्यर्थियों ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती का उदाहरण देते हुए तीन साल की आयु छूट देने की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने उस समय सकारात्मक निर्णय का भरोसा दिलाया था, जिसे अब सरकार ने पूरा कर दिखाया है।सरकार के इस फैसले से हजारों युवाओं को राहत मिली है और अब उन्हें पुलिस भर्ती में शामिल होने का एक और सुनहरा मौका मिलेगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ पीयू के शोधार्थी सरताज सिंह को मिला मेयर अवॉर्ड, शिक्षा–शोध और साहित्य में उत्कृष्ट योगदान का सम्मान

चंडीगढ़ 27 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ के…
Share to :

पंजाब विधानसभा में बजट सत्र का चौथा दिन मोबाइल इस्तेमाल पर सलाह, 2 महीने में 7500 डीपो अलॉट करने का ऐलान

चंडीगढ़ 10 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ में पंजाब विधानसभा में बजट…
Share to :

पंजाब विधानसभा बजट सत्र में कई अहम मुद्दे उठे, डेराबस्सी को ‘गेटवे ऑफ पंजाब’ बनाने की मांग खैरा मामले पर हंगामे के आसार

चंडीगढ़ 12 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ Punjab Legislative Assembly के…
Share to :

चंडीगढ़ में ‘लोक समाधान’ पोर्टल लॉन्च, अब ऑनलाइन दर्ज होगी हर शिकायत

चंडीगढ़ 8 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल…
Share to :