चंडीगढ़ 8 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने आज चंडीगढ़ प्रशासन के ‘लोक समाधान – यूनिफाइड ऑनलाइन ग्रिवांस मॉनिटरिंग सिस्टम’ का शुभारंभ किया। यह पोर्टल नागरिकों को किसी भी समय और कहीं से भी अपनी शिकायत दर्ज करने व उसकी स्थिति ट्रैक करने की सुविधा देगा।यह पोर्टल https://loksamadhan.chd.gov.in पर उपलब्ध है। इसके जरिए लोगों को अब शिकायत के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।कटारिया ने यह प्रणाली गुरु द्रोणाचार्य स्टेडियम, डड्डूमाजरा में आयोजित ‘समाधान शिविर’ के दौरान लॉन्च की। यह शिविर धनास और डड्डूमाजरा क्षेत्र के निवासियों के लिए आयोजित किया गया था। इस मौके पर मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद सहित यूटी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।OTP से होगा रजिस्ट्रेशन, SMS से मिलेगी जानकारी लोक समाधान प्रणाली के तहत नागरिकों को पहले वैध मोबाइल नंबर से OTP के माध्यम से पंजीकरण करना होगा। शिकायत दर्ज होते ही सिस्टम एक यूनिक शिकायत नंबर जारी करेगा और शिकायतकर्ता को SMS के जरिए इसकी जानकारी मिलेगी। इससे शिकायत की स्थिति को रियल टाइम में ट्रैक किया जा सकेगा।
सभी विभागों की शिकायतें एक ही प्लेटफॉर्म पर यह पोर्टल विभागों के बीच समन्वय को बेहतर बनाने के साथ-साथ शिकायतों के निपटारे के लिए तय समय सीमा और संरचित वर्कफ्लो भी सुनिश्चित करेगा। प्रशासन के अनुसार इस डिजिटल व्यवस्था से मैनुअल काम और कागजी प्रक्रिया कम होगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और जवाबदेही मजबूत होगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हरियाणा राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस का नया दांव कर्मवीर सिंह बौद्ध बने उम्मीदवार, विधायकों को एकजुट रखना बड़ी चुनौती

चंडीगढ़ 6 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ में हरियाणा के राज्यसभा चुनाव…
Share to :

चंडीगढ़ में शुरू होगी ‘बेड एंड ब्रेकफास्ट’ स्कीम अब कोठियों में ठहर सकेंगे टूरिस्ट, होटल खर्च से मिलेगी राहत

दैनिक खबरनामा 11 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ आने वाले पर्यटकों के लिए राहत…
Share to :

14वीं मिस्टर चंडीगढ़ बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन, खिलाड़ियों में दिखा जबरदस्त उत्साह

चंडीगढ़ 8 मार्च2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ बॉडीबिल्डिंग एंड फिजीक स्पोर्ट्स एसोसिएशन की…
Share to :

पंजाब-चंडीगढ़ में बढ़ेगी गर्मी, 5-6°C तक चढ़ेगा पारा; फिलहाल बारिश के आसार कम

दैनिक खबरनामा 12 अप्रैल 2026 अप्रैल के शुरुआती दो हफ्तों में बारिश…
Share to :