चंडीगढ़ 10 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ में पंजाब विधानसभा में बजट सत्र का आज चौथा दिन है और कार्यवाही की शुरुआत प्रश्नकाल से हुई। इस दौरान विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने मंत्रियों से कहा कि लोग मोबाइल पर बहुत ज्यादा समय बिता रहे हैं। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या सरकार माता-पिता को बच्चों को मोबाइल न देने को लेकर कोई एडवाइजरी जारी कर सकती है। इस पर मंत्री ने कहा कि इस विषय पर चर्चा कर सरकार जल्द ही कोई फैसला लेगी।वहीं मंत्री लालचंद कटारूचक ने सदन में जानकारी देते हुए कहा कि राज्य में अगले दो महीनों के भीतर 7500 डीपो अलॉट कर दिए जाएंगे।प्रश्नकाल के बाद राज्यपाल के अभिभाषण और बजट पर चर्चा होगी। 6 मार्च से शुरू हुए बजट सत्र के पहले दिन से ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तनातनी का माहौल बना हुआ है और विधानसभा की कार्यवाही पूरे दिन चलने की संभावना है।सोमवार को विपक्ष ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। जैसे ही मुख्यमंत्री भगवंत मान का भाषण शुरू हुआ, विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया। विपक्ष के वॉकआउट के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांग्रेस और अकाली दल पर जमकर निशाना साधा और अपनी सरकार के चार साल का लेखा-जोखा सदन में पेश किया।
You May Also Like
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026
विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश
- Editorial Team
- June 3, 2026
एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए
- Editorial Team
- June 4, 2026