पंजाब 6 जनवरी( दैनिक खबरनामा )मोहाली में हरियाणा सचिवालय में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में मोहाली जिला पुलिस ने मनीष गुप्ता और नितिन अग्रवाल के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि दोनों ने एक महिला से सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब 6 लाख रुपये ठग लिए।पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने खुद को प्रभावशाली बताते हुए मंत्रियों और नेताओं से गहरे संबंध होने का दावा किया। भरोसा जीतने के लिए वे बार-बार हरियाणा सचिवालय में नौकरी लगवाने का आश्वासन देते रहे। महिला ने बताया कि आरोपियों में से एक व्यक्ति हाथ देखकर भविष्य बताने का भी दावा करता था, जिससे वह और अधिक भरोसे में आ गई।पुलिस के मुताबिक, पैसे लेने के बाद भी जब महिला को न तो नौकरी मिली और न ही रकम वापस की गई, तो उसने शिकायत दर्ज करवाई। जांच के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपियों ने इस तरह की ठगी और किन लोगों से की है या नहीं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत मसोल का सरकारी स्कूल बना मॉडल संस्थान: हरजोत सिंह बैंस

पंजाब 15 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के शिक्षा मंत्री Harjot Singh…
Share to :

गणतंत्र दिवस से पहले पंजाब में रेलवे ट्रैक पर धमाका, मालगाड़ी इंजन क्षतिग्रस्त, चालक घायल

पंजाब 24 जनवरी 2026 ( जगदीश कुमार) पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले…
Share to :

मोहाली में शहरभर में सघन सड़क सफाई और स्वच्छता अभियान शुरू

पंजाब 5 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के नगर निगम मोहाली द्वारा…
Share to :

‘मिशन रोज़गार’ के तहत 63,943 युवाओं को सरकारी नौकरियाँ, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया

पंजाब 30 जनवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :