चंडीगढ़ 11 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में फिलहाल अगले कुछ दिन मौसम साफ रहने और धूप खिलने के आसार हैं, लेकिन सप्ताह के अंत तक मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग ने 14 मार्च से बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।मौसम विभाग के अनुसार सप्ताह के मध्य तक मौसम शुष्क बना रहेगा और आसमान आंशिक रूप से साफ रहेगा। चंडीगढ़ में 15 मार्च तक हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में हल्की बढ़ोतरी भी देखने को मिल सकती है। अधिकतम तापमान लगभग 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।विभाग ने 14 मार्च से 16 मार्च के बीच चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में मौसम बदलने की संभावना जताई है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है।मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। खासकर खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने को कहा गया है। किसानों और आम लोगों को मौसम अपडेट पर नजर रखने की भी अपील की गई है।
You May Also Like
782 करोड़ गबन का मास्टरमाइंड विक्रम वधावा गिरफ्तार नींबू-पानी की रेहड़ी से करोड़ों का मालिक बना आरोपी
- Vishal
- March 16, 2026
हेडलाइन चंडीगढ़ मेट्रो पर घमासान, सांसद मनीष तिवारी ने केंद्र से मांगे 25 हजार करोड़, बोले- 2036 तक बन सकता है ‘ट्रैफिक का नरक’
- Vishal
- February 19, 2026
चंडीगढ़ में पंजाब सचिवालय और हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप
- Vishal
- February 19, 2026
चंडीगढ़ में सभी पेड पार्किंग स्थलों पर एक समान नियम लागू, ईवी को भी नहीं मिलेगी शुल्क में छूट
- Vishal
- February 14, 2026