चंडीगढ़ 16 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ और हरियाणा में सामने आए 782 करोड़ रुपए के कथित गबन मामले में मुख्य आरोपी विक्रम वधावा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कभी चंडीगढ़ के सेक्टर-19 में शराब ठेके के सामने नींबू-पानी की रेहड़ी लगाने वाला वधावा समय के साथ करोड़ों की संपत्ति का मालिक बन गया। जांच में सामने आया है कि उसने धीरे-धीरे शहर के कई कारोबारियों, बिल्डरों और कुछ अधिकारियों से संपर्क बना लिए थे, जिसके बाद उसका नेटवर्क तेजी से बढ़ता गया।सूत्रों के मुताबिक पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कई बड़े अधिकारियों और कारोबारियों के नाम लिए हैं। जांच एजेंसियां अब इन कनेक्शनों की भी जांच कर रही हैं, ताकि पूरे घोटाले के नेटवर्क का पता लगाया जा सके।जानकारी के अनुसार हरियाणा में 590 करोड़ रुपए के गबन मामले में रिभव ऋषि ने पूछताछ के दौरान विक्रम वधावा का नाम लिया था। इसके बाद आरोपी रातों-रात चंडीगढ़ से शिमला फरार हो गया। 27 फरवरी की रात वह शिमला पहुंचा और जांच एजेंसियों को भ्रमित करने के लिए अपने करीबी लोगों के जरिए यह अफवाह फैलवा दी कि वह विदेश भाग सकता है।हरियाणा विजिलेंस द्वारा लुक-आउट सर्कुलर जारी किए जाने के बाद वह आधी रात को शिमला से निकलकर मोहाली पहुंच गया और लगातार ठिकाने बदलता रहा। आखिरकार चंडीगढ़ पुलिस ने उसे खरड़ स्थित एक फ्लैट से गिरफ्तार कर लिया।प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि वधावा के चंडीगढ़ के चार निजी बैंकों में खाते हैं। इसके अलावा उसने अपनी पत्नी और दो बच्चों के नाम से भी अलग-अलग बैंक खाते खुलवा रखे थे।इस मामले में चंडीगढ़ नगर निगम के दो अधिकारियों—रजनी रानी और हरांश सिंह—को वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में केंद्रीय सिविल सेवा नियम 1965 के तहत निलंबित कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद इस घोटाले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।
You May Also Like
डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन
- Kumar
- June 29, 2026
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
- Editorial Team
- July 12, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026