चंडीगढ़ 11 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में फिलहाल अगले कुछ दिन मौसम साफ रहने और धूप खिलने के आसार हैं, लेकिन सप्ताह के अंत तक मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग ने 14 मार्च से बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।मौसम विभाग के अनुसार सप्ताह के मध्य तक मौसम शुष्क बना रहेगा और आसमान आंशिक रूप से साफ रहेगा। चंडीगढ़ में 15 मार्च तक हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में हल्की बढ़ोतरी भी देखने को मिल सकती है। अधिकतम तापमान लगभग 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।विभाग ने 14 मार्च से 16 मार्च के बीच चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में मौसम बदलने की संभावना जताई है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है।मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। खासकर खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने को कहा गया है। किसानों और आम लोगों को मौसम अपडेट पर नजर रखने की भी अपील की गई है।
You May Also Like
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026
विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश
- Editorial Team
- June 3, 2026
एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए
- Editorial Team
- June 4, 2026