चंडीगढ़ 5 फरवरी 2026(जगदीश कुमार ) चंडीगढ़। श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 328 स्वरूपों के लापता होने के मामले को लेकर शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल गुरुवार को पंजाब पुलिस मुख्यालय पहुंचे और डीजीपी गौरव यादव से मुलाकात की। इस दौरान सुखबीर बादल ने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार इस मामले को राजनीतिक रंजिश के तहत आगे बढ़ा रही है।सुखबीर बादल ने डीजीपी के सामने स्पष्ट कहा कि यदि सरकार को कोई संदेह है तो उनके खिलाफ केस दर्ज किया जाए, लेकिन उनके सहयोगियों और उनके परिवारों को परेशान न किया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम अकाली नेताओं और उनके परिजनों को बेवजह तंग कर रही है, जबकि उनका इस मामले से कोई संबंध नहीं है।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने एसआईटी बनाकर उनके निजी कारोबार की जांच शुरू कर दी है और झूठे केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। सुखबीर बादल ने कहा कि उनका कारोबार पूरी तरह साफ है, फिर भी सरकार जांच कर सकती है।इस मामले को लेकर पंजाब पुलिस मुख्यालय के बाहर अकाली कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और नारे लगाए कि “हमें भी गिरफ्तार करो।” अकाली नेता हरविंदर सिंह खेड़ा ने कहा कि पार्टी को आशंका है कि पुलिस सुखबीर बादल समेत अन्य नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सकती है।वहीं पूर्व विधायक लखबीर सिंह लोधी नंगल ने कहा कि एसआईटी जांच के नाम पर पार्टी कार्यालय के कर्मचारियों को भी परेशान कर रही है, जिससे कार्यकर्ताओं में रोष है।
You May Also Like
IDFC First Bank के 590 करोड़ फ्रॉड की आंच 2000 खाते फ्रीज, चंडीगढ़ पुलिस हवलदार का सैलरी अकाउंट भी सील
- Vishal
- February 26, 2026
Punjab and Haryana High Court की सख्ती अमृतपाल सिंह मामले में देरी पर पंजाब सरकार पर 10 हजार का जुर्माना
- Vishal
- February 26, 2026
तेज आंधी से रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी, उड़ीं टिन की चादरें कई ट्रेनें रहीं प्रभावित
- Vishal
- January 24, 2026
सेक्टर-37 हत्या मामला पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
- Vishal
- January 18, 2026