पंजाब 5 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब सरकार द्वारा राज्य में बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए शुरू किए गए 5 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के तहत अकेले मोहाली जिले में 708 करोड़ रुपये बिजली के बुनियादी ढांचे के उन्नयन पर खर्च किए जा रहे हैं। इससे वोल्टेज की समस्या सहित अन्य तकनीकी दिक्कतों से लोगों को स्थायी राहत मिलेगी।यह जानकारी मोहाली के विधायक सरदार कुलवंत सिंह ने आज जगतपुरा क्षेत्र में 100 केवीए के पांच ट्रांसफार्मरों को अपग्रेड कर 200 केवीए करने के बाद उनके लोकार्पण अवसर पर दी। उन्होंने बताया कि यह कार्य पिछले एक महीने में पूरा किया गया है, जिस पर लगभग 20 लाख रुपये की लागत आई है।विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी सोच के चलते अक्टूबर 2025 में ‘रोशन पंजाब’ प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई थी। इस परियोजना के तहत पूरे पंजाब में बिजली आपूर्ति के ढांचे को विश्व स्तरीय मानकों के अनुरूप मजबूत किया जा रहा है, ताकि उपभोक्ताओं को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली मिल सके।उन्होंने बताया कि जगतपुरा क्षेत्र में बिजली लोड के बेहतर वितरण के लिए 11 केवी की एक नई लाइन बिछाई जा रही है, जिस पर करीब 30 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके साथ ही इलाके में बिजली आपूर्ति को सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए लो टेंशन (एलटी) तारों के सुधार हेतु आज से सर्वे का काम भी शुरू कर दिया गया है।इस अवसर पर क्षेत्र के स्थानीय लोग तथा पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

PSEB डेटशीट जारी: 8वीं की परीक्षा 17 फरवरी से, 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मार्च में शुरू

चंडीगढ़ 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने शैक्षणिक सत्र…
Share to :

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :