चंडीगढ़ 27 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के सरकारी विभागों के IDFC First Bank में जमा करीब 590 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ा एक्शन लिया है। बैंक अधिकारियों के साथ-साथ सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसीबी ने वीरवार को बैंक मैनेजर रिभव, स्वास्तिक देश प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड की निदेशक स्वाति सिंगला, अभिषेक सिंगला और अभय कुमार से साढ़े चार घंटे तक पूछताछ की। आरोपियों के लैपटॉप व अन्य डिजिटल डिवाइस कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं।आरोपियों की निशानदेही पर एसीबी की टीमें Mohali, Gurugram, Chandigarh समेत कई स्थानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। जांच एजेंसी का कहना है कि पूछताछ में आरोपियों का सहयोग नहीं मिल रहा और बयानों में भी विरोधाभास है। रिभव ने भुगतान को बैंक की एसओपी और ओटीपी सत्यापन के तहत बताया, जबकि अन्य आरोपियों के बयान उससे मेल नहीं खा रहे।जांच में सामने आया है कि करीब 300 करोड़ रुपये स्वास्तिक देश प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड को ट्रांसफर किए गए। एसीबी को संदेह है कि बिल्डर्स, ज्वेलर्स और प्रॉपर्टी डीलरों के खातों का इस्तेमाल सरकारी धन की हेराफेरी के लिए किया गया। मनी ट्रेल की जांच में पंचकूला से लेकर दिल्ली तक नेटवर्क के तार जुड़े होने की बात सामने आई है।एसीबी ने 23 फरवरी को पंचकूला में भारतीय न्याय संहिता 2023 की विभिन्न धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना-2.0 के तहत मिली 50 करोड़ और 25 करोड़ रुपये की राशि सक्षम अनुमति के बिना निजी बैंकों में जमा की गई। खातों को बंद कर अन्य बैंक में ट्रांसफर के निर्देश के बावजूद पूरी रकम वापस नहीं की गई।डीएसपी शुकपाल सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। एसीबी विभागीय कर्मचारियों को नोटिस जारी कर गुप्त रूप से पूछताछ कर रही है। #000011 नंबर के चेक सहित कई डेबिट नोट के इस्तेमाल और रिकॉर्ड में कथित छेड़छाड़ की भी जांच जारी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

1 मार्च को चंडीगढ़ में होगी इंटरनेशनल मैराथन, विजेताओं को मिलेंगे करोड़ों के इनाम

चंडीगढ़ 5 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ में 1 मार्च को…
Share to :

चंडीगढ़ सेक्टर 33-45 की डिवाइडिंग रोड बंद होने पर बुडैल गांव में हंगामा, पार्षद कंवर राणा धरने पर बैठे

चंडीगढ़ 6 फरवरी 2026 ( जगदीश कुमार) चंडीगढ़ के सेक्टर-33 और सेक्टर-45…
Share to :

ओलंपियन कुलदीप सिंह भोगल ‘दीपी’ सिखलेंस 2026 में आत्मकथा लॉन्च करने पहुंचे चंडीगढ़

चंडीगढ़, 23 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ Sikhlens: Sikh Arts & Film Festival…
Share to :

पीयू में फीकी पड़ी होली की रौनक, डीजे पर रोक से छात्रों में नाराजगी

चंडीगढ़ 3 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ के Panjab University, चंडीगढ़…
Share to :