चंडीगढ़ 26 दिसम्बर (जगदीश कुमार)चंडीगढ़ के सेक्टर-43 स्थित जिला कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरे कोर्ट परिसर को खाली करा लिया। सुरक्षा के मद्देनज़र किसी भी व्यक्ति को कोर्ट के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है।मौके पर स्थानीय पुलिस के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, बम स्क्वॉड और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पहुंच गई हैं। एहतियातन कोर्ट परिसर के दोनों मुख्य गेट बंद कर दिए गए हैं और पूरे इलाके को चारों ओर से सील कर दिया गया है। एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।सूत्रों के अनुसार, यह धमकी ई-मेल के माध्यम से मिली है, जिसमें ड्रोन के जरिए बम ब्लास्ट कर कोर्ट परिसर को उड़ाने की बात कही गई है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान चला रही हैं और ई-मेल की जांच कर धमकी देने वाले की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

अब इलाज नहीं बनेगा बोझ पंजाब में 3 करोड़ लोगों को 10 लाख तक फ्री ट्रीटमेंट

चंडीगढ़ 26 दिसम्बर (जगदीश कुमार)नए साल से पहले पंजाब सरकार ने प्रदेशवासियों…
Share to :
श्रीगंगानगर में बीएसएफ भर्ती के दौरान मधुमक्खियों का हमला, दो दर्जन से…
Share to :

सलमान खान 60 के हुए जन्मदिन पर मुंबई हाई अलर्ट, सुरक्षा के साए में मनाया गया जश्न

मुंबई 27 दिसम्बर (जगदीश कुमार)बॉलीवुड के भाईजान और दबंग स्टार सलमान खान…
Share to :

कौशाम्बी में यमुना की जलधारा से अवैध खनन का वीडियो वायरल, सराय अकील के मल्हिपुर उर्फ श्यामपुर बालू घाट पर पोकलैंड मशीनों का धड़ल्ले से इस्तेमाल

कौशाम्बी जिले के सराय अकील थाना क्षेत्र अंतर्गत मल्हिपुर उर्फ श्यामपुर बालू…
Share to :