दैनिक खबरनामा ब्यूरो जम्मू, 29 मई : पवित्र बाबा अमरनाथ यात्रा को लेकर इस वर्ष भी व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। तीन जुलाई से आरंभ होकर 27 अगस्त तक चलने वाली 57 दिनों की यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जम्मू-कश्मीर सड़क परिवहन निगम की ओर से 200 बसों की व्यवस्था की जाएगी। इन बसों के माध्यम से यात्रियों को यात्रा मार्ग पर सुरक्षित और सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
इस बार यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को पिछले वर्ष की तुलना में अधिक किराया देना पड़ सकता है। हाल ही में प्रदेश सरकार द्वारा यात्री किरायों में 18 प्रतिशत की वृद्धि किए जाने के बाद परिवहन निगम भी नए किरायों के अनुसार शुल्क तय करेगा। किराया बसों की श्रेणी के आधार पर निर्धारित किया जाएगा। हालांकि निगम की ओर से अभी अंतिम किराया सूची जारी नहीं की गई है, लेकिन यात्रा शुरू होने से लगभग एक सप्ताह पहले इसकी घोषणा किए जाने की संभावना है।
परिवहन निगम द्वारा डीलक्स, अर्द्ध डीलक्स और सामान्य श्रेणी की बसों सहित कुल 200 बसें यात्रा के लिए तैयार की जा रही हैं। इनमें से 100 बसें प्रतिदिन श्रद्धालुओं के जत्थों को जम्मू से श्रीनगर और श्रीनगर से जम्मू तक पहुंचाने का कार्य करेंगी। इन बसों का संचालन यात्रा के दोनों प्रमुख मार्गों पहलगाम और बालटाल पर किया जाएगा।
शेष बसों को रामबन, बनिहाल, ऊधमपुर, नगरोटा सहित यात्रा मार्ग के विभिन्न पड़ावों पर तैनात रखा जाएगा ताकि किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को तुरंत सहायता मिल सके। यात्रा के दौरान यदि किसी बस में तकनीकी खराबी आती है तो यात्रियों को बिना परेशानी दूसरी बसों के माध्यम से आगे भेजा जाएगा।
इसके अतिरिक्त, हर वर्ष की तरह इस बार भी कुछ खाली बसें यात्रा काफिले के साथ चलेंगी ताकि आवश्यकता पड़ने पर श्रद्धालुओं को तुरंत सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया जा सके। प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

जम्मू-कश्मीर कांग्रेस में फिर उभरे मतभेद, नेतृत्व और गठबंधन नीति पर उठे सवाल

दैनिक खबरनामा | श्रीनगर, 30 मई :  जम्मू-कश्मीर कांग्रेस में आंतरिक असहमति…
Share to :

माता वैष्णो देवी धाम पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री, श्रद्धालु सुविधाओं का लिया जायजा

दैनिक खबरनामा ब्यूरो जम्मू (कटड़ा), 30 मई :  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री…
Share to :

राजौरी के दोरीमल जंगल में मुठभेड़ तेज, सुरक्षाबलों ने चारों ओर से घेरा इलाका

दैनिक खबरनामा राजौरी। 28 मई :  जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के दोरीमल…
Share to :

श्रीनगर में बड़ा हादसा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का मोबाइल बंकर नदी में गिरा, 7 जवान घायल

जम्मू एंड कश्मीर 21 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर…
Share to :