दैनिक खबरनामा | जालंधर, 29 अक्टूबर 2026. हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब-2026 में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में मलेशिया ने दक्षिण कोरिया को 3-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। जालंधर के पिच-1 पर खेले गए इस मुकाबले में मलेशिया ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और पहले हाफ तक 1-0 की बढ़त बना ली।
मलेशिया की ओर से पहला गोल 10वें मिनट में कमारुद्दीन अजीमुद्दीन ने फील्ड गोल के जरिए किया। इसके बाद दक्षिण कोरिया ने 31वें मिनट में सोन ह्योसेंग के गोल से स्कोर 1-1 कर दिया। हालांकि, मलेशिया ने तुरंत वापसी करते हुए 36वें मिनट में अनुआर अखिमुल्लाह के पेनल्टी कॉर्नर गोल की मदद से 2-1 की बढ़त हासिल कर ली।
मैच के 50वें मिनट में साड़ी फैजल ने फील्ड गोल दागकर मलेशिया की बढ़त 3-1 कर दी। तीसरे क्वार्टर के अंत तक स्कोर 2-1 था, जबकि अंतिम समय तक दक्षिण कोरिया की टीम बराबरी करने में नाकाम रही।
इस जीत के साथ मलेशिया ने मुकाबले में अपना दबदबा कायम रखा। मैच में दक्षिण कोरिया के चुन सेमिन को 58वें मिनट में और मलेशिया के कमारुद्दीन अजीमुद्दीन को 30वें मिनट में ग्रीन कार्ड दिखाया गया।