दैनिक खबरनामा | 5 अगस्त 2026 | बठिंडा

मोहाली की विजिलेंस फ्लाइंग स्क्वॉयड ने बुधवार को बठिंडा के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने एक युवक को गिरफ्तारी से बचाने के बदले कथित तौर पर ₹1 लाख की रिश्वत लेते हुए ASI सतरूप सिंह और SHO के रीडर गुरचरण सिंह को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए मोहाली ले जाया गया है।

परिवार का आरोप है कि उनके बेटे के खिलाफ एक लड़की की अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में केस दर्ज किया गया था। इसी मामले में पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई से राहत दिलाने और केस रद्द कराने के नाम पर ₹1 लाख की मांग की थी। इसके बाद परिवार ने पूरे मामले की शिकायत विजिलेंस विभाग से की।

शिकायतकर्ता ने बताई पूरी घटना

शिकायतकर्ता रितु रानी, जो बठिंडा की रहने वाली हैं, ने बताया कि करीब 20 दिन पहले उनके कॉलेज में पढ़ने वाले बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। उनके अनुसार, बेटे और उसी कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। छात्रा के परिजनों ने आरोप लगाया कि तस्वीर उनके बेटे ने ही वायरल की है, जिसके आधार पर साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

रितु रानी ने बताया कि शिकायत के बाद पुलिसकर्मी लगातार उनके घर आने लगे और बेटे की गिरफ्तारी की बात कहने लगे। जब परिवार ने बेटे की बेगुनाही का दावा किया, तब कथित तौर पर पुलिस ने केस खत्म करने और गिरफ्तारी से बचाने के बदले ₹1 लाख की रिश्वत मांगी।

पुलिस अधिकारियों की रिकॉर्डिंग कर विजिलेंस को सौंपी

महिला का आरोप है कि करीब 15 दिनों तक उन्हें लगातार दबाव और धमकियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्होंने ASI सतरूप सिंह, SHO के रीडर गुरचरण सिंह, मुंशी गुरप्रीत और SHO से हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग कर ली। बाद में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से इसकी शिकायत दर्ज कराई गई।

ट्रैप के दौरान बरामद हुए ₹1 लाख

रितु रानी के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद मोहाली विजिलेंस की टीम ने उनसे संपर्क किया और ट्रैप की पूरी योजना तैयार की। टीम ने उन्हें ₹1 लाख की राशि उपलब्ध कराई, जिसे रिश्वत के रूप में आरोपियों को देना था।

बुधवार दोपहर महिला निर्धारित योजना के तहत बठिंडा साइबर थाने पहुंची और ASI सतरूप सिंह को रकम सौंप दी। इसी दौरान पहले से मौजूद विजिलेंस टीम ने छापा मारकर ASI सतरूप सिंह और SHO के रीडर गुरचरण सिंह को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से ₹1 लाख नकद भी बरामद किए गए।

SHO पर फिलहाल कार्रवाई नहीं

महिला का कहना है कि इस मामले में SHO को जांच से बाहर रखा गया है। विजिलेंस अधिकारियों का तर्क है कि उनके खिलाफ कोई रिकॉर्डिंग उपलब्ध नहीं है। रितु रानी ने कहा कि वह विजिलेंस की कार्रवाई से संतुष्ट हैं और इस कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान का आभार व्यक्त करती हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :