दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 13 नवंबर 2026. पंजाब को गैंगस्टर मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान ‘गैंगस्टरों पर वार’ के तहत पंजाब पुलिस ने आज राज्यभर में गैंगस्टरों के सहयोगियों से जुड़े चिन्हित ठिकानों पर 525 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान 163 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 174 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान पुलिस ने सात घोषित अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव द्वारा 20 जनवरी 2026 को शुरू किए गए इस अभियान के तहत सभी जिलों की पुलिस एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) के साथ मिलकर विशेष कार्रवाई कर रही है। अभियान के 297वें दिन की कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपियों से छह हथियार भी बरामद किए गए। इसके साथ ही अभियान शुरू होने से अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों की कुल संख्या 84,072 हो गई है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों से संबंधित जानकारी तथा आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर दे सकते हैं। इस हेल्पलाइन के माध्यम से सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और लोग गुमनाम रहकर भी जानकारी साझा कर सकते हैं।

इस दौरान नशों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ के 622वें दिन पंजाब पुलिस ने 55 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 628 ग्राम हेरोइन, 139 नशीली गोलियां और नशे के कारोबार से अर्जित 1,100 रुपये की राशि बरामद की। इसके साथ ही अभियान के 622 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या बढ़कर 92,553 हो गई है।

नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 11 व्यक्तियों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया और उन्हें नशा मुक्ति एवं पुनर्वास उपचार करवाने के लिए राजी किया।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

PSEB डेटशीट जारी: 8वीं की परीक्षा 17 फरवरी से, 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मार्च में शुरू

चंडीगढ़ 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने शैक्षणिक सत्र…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :