दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 11अगस्त 2026. पंजाब को गैंगस्टर मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने सोमवार को राज्यभर में बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टरों और उनके सहयोगियों से जुड़े 638 ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 15 हथियारों समेत 500 लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि 257 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई।

पंजाब पुलिस के अनुसार, अभियान की शुरुआत 20 जनवरी 2026 को डीजीपी गौरव यादव के नेतृत्व में की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें गैंगस्टरों और उनके नेटवर्क से जुड़े लोगों के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चला रही हैं।

अभियान के 202वें दिन की कार्रवाई के बाद अब तक गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या 59,021 तक पहुंच गई है। पुलिस टीमों ने सोमवार की कार्रवाई के दौरान आठ फरार अपराधियों को भी गिरफ्तार किया।

पुलिस ने लोगों से गैंगस्टरों, वांछित अपराधियों और आपराधिक गतिविधियों से जुड़ी जानकारी साझा करने की अपील की है। नागरिक एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से पुलिस को सूचना दे सकते हैं।

इसी बीच पंजाब पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ अभियान के 527वें दिन भी व्यापक कार्रवाई जारी रखी। पुलिस ने सोमवार को 137 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 1.6 किलोग्राम हेरोइन, 2,103 नशीली गोलियां और 1,450 रुपये की ड्रग मनी बरामद की।

पुलिस के अनुसार, नशा विरोधी अभियान के तहत 527 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या अब 75,689 हो गई है।

नशा मुक्ति और पुनर्वास अभियान के तहत पुलिस ने नशे की गिरफ्त में आए लोगों को मुख्यधारा में वापस लाने के प्रयास भी जारी रखे। सोमवार को पुलिस टीमों ने 13 व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास उपचार करवाने के लिए प्रेरित किया।

पंजाब पुलिस ने कहा कि गैंगस्टरों और नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी तथा आपराधिक नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए कानून के अनुसार सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :