दैनिक खबरनामा: न्यू चंडीगढ़, 20 नवंबर: इंडियन बैंक ने अपनी बैंकिंग सेवाओं के विस्तार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए डीएलएफ पॉकेट-2, न्यू चंडीगढ़ में नई शाखा की शुरुआत की। नई शाखा का उद्घाटन भव्य समारोह के दौरान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंडियन बैंक के फील्ड जनरल मैनेजर, चंडीगढ़ श्री सुष्मित बैनर्जी उपस्थित रहे। वहीं, चंडीगढ़ के जोनल मैनेजर श्री अमिताभ भारद्वाज ने विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में शिरकत की। मुख्य अतिथि श्री बैनर्जी ने फीता काटकर नई शाखा का विधिवत उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और गणमान्य लोगों को संबोधित करते हुए श्री सुष्मित बैनर्जी ने कहा कि न्यू चंडीगढ़ में बैंक की नई शाखा खुलने से डीएलएफ, ओमैक्स, इको सिटी, अंबिका सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों के निवासियों को बैंकिंग सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें अब अपने क्षेत्र के नजदीक ही सुविधाजनक और त्वरित बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध होंगी।
वहीं, जोनल मैनेजर श्री अमिताभ भारद्वाज ने इंडियन बैंक की ग्राहक-केंद्रित कार्यशैली और बेहतर बैंकिंग सेवाओं का उल्लेख किया। उन्होंने विश्वास जताया कि नई शाखा में भी बैंक की सेवा गुणवत्ता और कार्य संस्कृति की स्थापित परंपरा को पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।
समारोह के समापन पर उपस्थित अतिथियों एवं अन्य लोगों के लिए मिठाई और जलपान की व्यवस्था भी की गई थी।