दैनिक खबरनामा। अहमदाबाद, 17 अगस्त: गुजरात के भरूच जिले के दहेज GIDC इलाके से सोमवार को एक बड़ा औद्योगिक हादसा सामने आया। यहां स्थित विजन प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के कारखाने में अचानक तेज धमाका हुआ, जिसके तुरंत बाद आग लग गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विस्फोट इतना जबरदस्त था कि इसकी गूंज 7 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। आवाज सुनते ही आसपास की फैक्ट्रियों और गांवों में अफरा-तफरी मच गई।

सॉल्वेंट ड्रम में फटने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार परिसर में रखे सॉल्वेंट से भरे ड्रमों में किसी कारण से विस्फोट हुआ। चंद मिनटों में ही लपटों ने पूरे प्लांट को अपनी चपेट में ले लिया। घटनास्थल से काले धुएं का बड़ा गुबार उठता देखा गया, जो दूर से भी साफ नजर आ रहा था।

सूचना मिलते ही दहेज और आसपास के क्षेत्रों से 7 से ज्यादा दमकल वाहन मौके पर भेजे गए। दमकलकर्मी पानी के साथ विशेष फोम की मदद से आग बुझाने में जुटे हैं।

प्रशासन ने किया इलाका सील

हादसे की खबर के बाद औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत पहुंच गई। बचाव कार्य में बाधा न हो इसलिए पुलिस ने संयंत्र के चारों ओर बैरिकेडिंग कर पूरे क्षेत्र को सील कर दिया है।

राहत की बात यह है कि अब तक इस हादसे में किसी के मरने या घायल होने की सूचना नहीं है।

अधिकारियों का कहना है कि आग पूरी तरह बुझने और जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की असली वजह और हुए नुकसान का सही अनुमान लगाया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में नई तकनीक की एंट्री, सुरंगों पर लगेंगे ‘टनल हूड्स’, शोर होगा कम

दैनिक खबरनामा। मुंबई, 14 जून:  देश की पहली हाई-स्पीड रेल परियोजना मुंबई-अहमदाबाद…

मानसून की देरी से मुंबई पर जलसंकट का साया, झीलों में केवल 10-12% पानी शेष; सीएम फडणवीस ने बुलाई आपात बैठक

दैनिक खबरनामा। मुंबई, 16 जून :  देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और…

मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी दिग्विजय सिंह की हत्या: सिर के पीछे पॉइंट-ब्लैंक गोली, बंबीहा गैंग ने मूसेवाला कांड का बदला बताया

मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी का पोस्टमॉर्टम पॉइंट-ब्लैंक रेंज से सिर के पीछे…

आगरा: पति की हत्या के बाद बाथरूम की फर्श के नीचे दफनाया शव, 45 दिन बाद पत्नी के कबूलनामे से खुला मामला

दैनिक खबरनामा 3 जुलाई आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के सिकंदरा…